खत्म होने वाला है 26000% रिटर्न देने वाली कंपनी का वजूद! शेयरहोल्डर्स का क्या होगा? फटाफट जानिए यहां
एनसीएलटी ने जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के टोरेंट फार्मा में विलय को मंजूरी दे दी है। इस विलय के बाद टोरेंट फार्मा भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार् ...और पढ़ें

दो दवा कंपनियों का होगा विलय
HighLights
एनसीएलटी ने जेबी केमिकल्स के टोरेंट फार्मा में विलय को मंजूरी दी
विलय के बाद टोरेंट फार्मा बनेगी दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी
जेबी केमिकल्स शेयरधारकों को मिलेंगे टोरेंट पावर के 51 शेयर
नई दिल्ली। आज मंगलवार के कारोबार में जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स और टोरेंट फार्मा के शेयरों पर सबकी नजर रहेगी, क्योंकि इन कंपनियों ने सोमवार, 6 जुलाई को बताया कि उन्हें NCLT से मर्जर के लिए मंजूरी मिल गई है। मर्जर प्लान के तहत जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का विलय टोरेंट फार्मा में हो जाएगा। बता दें कि ये दोनों ही टोरेंट ग्रुप की कंपनियां हैं।
शेयरहोल्डर्स का क्या होगा?
1976 में शुरू की गयी जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का विलय या मर्जर टोरेंट फार्मा में होगा, इसलिए टोरेंट फार्मा के शेयरहोल्डर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के शेयरहोलडर्स को अपने पास मौजूद हर 100 शेयरों (जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के 100 शेयर) के बदले टोरेंट पावर के 51 शेयर दिए जाएंगे।
टोरेंट फार्मा बनेगी दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी
अक्टूबर 2025 में, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने टॉरेंट फार्मा द्वारा JB केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। इस डील के पूरा होने के बाद, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स भारत की दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली फार्मा कंपनी बन जाएगी।
टॉरेंट ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स, कई तरह के इलाज वाले क्षेत्रों (थेराप्यूटिक सेगमेंट) में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन बनाने और बेचने का काम करती है।
जेबी केमिकल्स के शेयर का परफॉर्मेंस
जेबी केमिकल्स की लिस्टिंग शेयर बाजार में 1985 में हुई थी। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के अनुसार लिस्टिंग के 10 साल बाद यानी 1995 (जुलाई) से अब तक इसका शेयर 26,040.44 फीसदी ऊपर चढ़ा है। यानी इस शेयर ने करीब 21 सालों में निवेशकों का पैसा 261 गुना कर दिया है।
खबरें और भी
टोरेंट फार्मा का परफॉर्मेंस
अप्रैल 1996 से अब तक टोरेंट फार्मा का शेयर 61,066.03 फीसदी चढ़ चुका है। यानी ये शेयर निवेशकों का पैसा करीब 612 गुना कर चुका है। इसका शेयर 7.89 रुपये से 4826 रुपये पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें - आज शेयर बाजार में आएगी? गिफ्ट निफ्टी ने लगाई छलांग; TATA ग्रुप के टाइटन-ट्रेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)