शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, Nifty 23900 के ऊपर; डिफेंस और आईटी स्टॉक में जोरदार खरीदारी
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई है। डिफेंस, आईटी, ...और पढ़ें

4 सितंबर को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले।
HighLights
मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में तेजी।
निफ्टी शुरुआती कारोबार में 23950 के स्तर पर पहुंचा।
डिफेंस, आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी।
नई दिल्ली। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। Nifty 23910 के स्तर पर खुला और 23950 का हाई लगा दिया। वहीं, बैंक निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 57390 पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में फिर से डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख बरकरार है।
कच्चे तेल की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं। एशियाई बाजारों में नेक्कई, हेंगसेग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 फीसदी तक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
Nifty50 टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 31:19 है यानी 31 शेयरों में खरीदारी और 19 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में ट्रेंट, रिलायंस, विप्रो, जियो फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर में आइशर मोटर्स, सिप्ला, मारुति, सनफार्मा और हिंदुस्तान यूनीलिवर हैं।
खबरों वाले शेयर
आज के कारोबारी सत्र में खबरों के लिहाज से रेल विकास निगम, सिप्ला, एवलॉन टेक्नोलॉजीज, रामको सिस्टम्स, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, आरबीएल बैंक, मीशो, और प्रायोरिटी ज्वेल्स समेत अन्य शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
Rail Vikas Nigam - कंपनी ईस्ट कोस्ट रेलवे से 404.88 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी बनकर उभरी है।
Cipla - कंपनी की सब्सिडियरी, इनवाजेन फार्मास्यूटिकल्स इंक. ने अमेरिका में QL2107 के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई के लिए Qilu Pharmaceutical Co. के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है।
RBL Bank - इस प्राइवेट बैंक को दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर से एक 'शो-कॉज़ नोटिस' (SCN) मिला है। इसमें फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए कुल 164.13 करोड़ रुपये की GST डिमांड का प्रस्ताव है, जिसमें लागू ब्याज और पेनल्टी भी शामिल है।
ये भी पढ़ें - ग्लोबल बाजार में टाटा मोटर्स का एक और बड़ा कदम, इटली के Iveco Group का अधिग्रहण; पेश किया 'ओपन ऑफर'
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
