शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, डिफेंस शेयरों में खरीदारी, टाइटन और श्रीराम फाइनेंस इंडेक्स के टॉप गेनर
कच्चे तेल में नरमी के कारण भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, बेंचमार्क इंडेक्स और बैंक निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ कारोबार
HighLights
कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार तेजी के साथ खुले।
आईटी शेयरों में फिर खरीदारी लौटी।
पावरग्रिड के शेयर इंडेक्स के टॉप लूजर।
नई दिल्ली। कच्चे तेल में नरमी के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर तेजी के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स 24641 पर ओपन हुआ है जबकि बैंक निफ्टी 75 प्वाइंट की मजबूती के साथ 57815 पर ओपन हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में डिफेंस शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 1.35 फीसदी तक चढ़ गया है।
इसके अलावा, अर्निंग सीजन के चलते कुछ खास स्टॉक्स में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 20:28 है यानी 21 शेयरों में खरीदारी और 26 में बिकवाली हावी है, और 2 में कोई बदलाव नहीं है। इंडेक्स के टॉप गेनर में टाइटन, रिलायंस, सिप्ला, इटरनल और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज है। वहीं, टॉप लूजर में पावरग्रिड, ट्रेंट, हिंडाल्को, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स है।
खबरों वाले शेयर
आज के कारोबारी सत्र में खबरों के चलते ऑरोबिंदो फार्मा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कमिंस इंडिया, PB फिनटेक, बायोकॉन, गोदरेज एग्रोवेट, एस्टर DM क्वालिटी केयर, नवीन फ्लोरीन, GMM फ़ॉडलर, बायर क्रॉपसाइंस, SIS, ऑटोमोटिव एक्सल्स, RMC स्विचगियर्स और MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है।
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
हीरो मोटोकॉर्प, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ल्यूपिन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, ब्लू स्टार, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, EIH, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मुथूट माइक्रोफिन, NCC, प्रीमियर एनर्जीज, साई लाइफ साइंसेज, ट्रेंट, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर और विक्रम सोलर आज अपनी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
खबरें और भी
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)