Share Market LIVE: बाजार में तेजी और बढ़ी, निफ्टी 24400 के पार, बैंक निफ्टी 1400 प्वाइंट उछला, ऑटो व बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुले और मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Share Market LIVE: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुले हैं। निफ्टी 417 अंकों की तेजी के साथ 24378 पर ओपन हुआ है, फिलहाल 24363 पर कारोबार कर रहा है और जबकि सेंसेक्स 1400 प्वाइंट की तेजी के साथ 78727 पर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी में 100 अंकों की तेजी है और यह 57331 पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में ऑटो, फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।
Physicswallah के शेयर 10% तक उछले, मोतीलाल ओसवाल ने दिया बड़ा टारगेट
बाजार में जारी तेजी के बीच फिजिक्सवाला के शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल आ गया और शेयरों का भाव 140 रुपये तक पहुंच गए। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग को बरकरार रखा है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
28 लाख करोड़ का फायदा, बाजार में 6वें दिन तेजी, निवेशकों की हुई चांदी
दीवाली से पहले शेयर बाजार के निवेशकों की दीवाली बन गई है। दलाल स्ट्रीट पर लगातार छह सत्रों की तेजी ने निवेशकों की संपत्ति में लगभग 28 लाख करोड़ रुपये का इजाफा किया है। सप्ताह के दूसरे आखिरी कारोबारी दिन, यानी गुरुवार, 5 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में तेजी
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी आ गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 25.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, और इसका रेवेन्यू भी बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा है। इसके साथ ही, कंपनी ने ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सॉल्यूशंस के कारोबार में उतरने की भी घोषणा की है।
ऑटो शेयरों में तेजी: अशोक लीलैंड, मारुति और M&M 9% तक चढ़े
बाजार में आज ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। अशोक लीलैंड, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 9 फीसदी तक चढ़ गए हैं। इससे निफ्टी ऑटो इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत की उछाल आई और यह NSE पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर इंडेक्स बन गया। यह तेजी व्यापक बाजार उछाल के बीच देखने को मिली, जिसे वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिकी टैरिफ में संभावित ढील की उम्मीदों का समर्थन मिला।
PI Industries के शेयरों में भारी गिरावट, 14% तक टूटे
बाजार में जारी तेजी के बीच पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर 14 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। इसके साथ ही शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छू लिया है। पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर 2057 रुपये पर खुले और 1791 रुपये का निचला स्तर छू लिया। Q2 में कमजोर प्रदर्शन के बाद शेयरों की भारी बिकवाली देखने को मिली। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 70.1% गिरकर 122 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 409 करोड़ रुपये था।
पढ़ें पूरी खबर - PI Industries Share Crash: बाजार में तूफानी तेजी के बीच 14% गिरे पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर, जानिए क्यों आई गिरावट?
लेंसकार्ट के शेयरों में तूफानी तेजी, 11 फीसदी तक चढ़े
देश की दिग्गज आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयरों में 11 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और ये नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। शुरुआती कारोबार में BSE पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर की कीमत 11.05 प्रतिशत बढ़कर ₹767.40 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सुइस शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी अधिक रहा; BSE और NSE को मिलाकर कंपनी के 10 मिलियन शेयरों का लेन-देन हो चुका।
Q2 रिजल्ट के बाद गिरे डाबर इंडिया के शेयर
बाजार में तेजी के बीच दिग्गज एफएमसीजी कंपनी, डाबर इंडिया के शेयरों में गिरावट आ गई। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। डाबर इंडिया के शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तिमाही में डाबर इंडिया का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11.7% की बढ़त के साथ पिछले साल के 453 करोड़ रुपये से बढ़कर 506 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू भी 11.7% चढ़कर 3,191 करोड़ रुपये से 3,563 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।
BSE Limited के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछले
BSE Share: बीएसई लिमिटेड के शेयर 4.50 फीसदी उछलकर 3,763 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी एक्सचेंज के दूसरे तिमाही के नतीजों के बाद आई है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में एक्सचेंज के नेट प्रॉफिट में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि कुछ समय की सुस्ती के बाद डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग गतिविधियों में मजबूत रिकवरी आई है।
फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली, ल्यूपिन और लॉरस लैब में गिरावट
बाजार की इस तेजी के बीच फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है और कुछ स्टॉक्स में गिरावट आ गई है। इनमें लॉरस लैब, ल्यूपिन, डिवीज लैब, जाइडस लाइफ और सिप्ला आदि शामिल हैं।
मिडकैप सेक्टर में फिजिक्सवाला के शेयर टॉप गेनर, 7% की तेजी
मिडकैप सेक्टर में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिजिक्सवाला के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल, हिंद पेट्रो, एल एंड टी फाइनेंस और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर 5 फीसदी तक की तेजी दिखा रहे हैं।
कच्चा तेल गिरकर $94 प्रति बैरल पर पहुंचा
कच्चे तेल में कल 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और आज भी यह कमजोरी के साथ 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
अशोक लीलैंड के शेयरों में 9 फीसदी की तेजी, कमिंस 10% गिरा
फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में अशोक लीलैंड के शेयर टॉप गेनर हैं, जो 9 फीसदी तक चढ़ गए हैं। इसके बाद श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई कार्ड्स, इंडिगो, एनएचपीसी हैं। वहीं, टॉप लूजर में पीआई इंडस्ट्रीज, कमिंस, एथर एनर्जी और ऑयल इंडिया हैं।
फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
बाजार में आज सबसे ज्यादा तेजी फाइनेंशियल, ऑटो, रियल्टी, आईटी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शेयोरं में देखने को मिल रही है।
निफ्टी के टॉप गेनर में श्रीराम फाइनेंस में सबसे ऊपर
निफ्टी के टॉप गेनर श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, जबकि टॉप लूजर में ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, डॉ रेड्डीज और कोल इंडिया है।

कच्चे तेल में भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुले हैं।
