सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     Ola का शेयर 3% गिरकर फिर आया 39 रुपये के नीचे, आखिर आज क्यों फिसला रेट? ये हो सकती है वजह

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

    ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों (Ola Electric Mobility Share Price) में गिरावट जारी है, जो अब 39 रुपये से नीचे आ गए हैं। इसका मुख्य कारण जापानी कंपन ...और पढ़ें

    39 रुपये के नीचे आया ओला के शेयर का रेट

    39 रुपये के नीचे आया ओला के शेयर का रेट

    HighLights

    1. ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में फिर गिरावट दर्ज की गई।

    2. सॉफ्टबैंक ने ओला में अपनी हिस्सेदारी कम की।

    3. अन्य निवेशकों ने भी अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

    नई दिल्ली। आज ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर (Ola Electric Mobility Share Price) में फिर से गिरावट दिख रही है। हाल ही में कंपनी का शेयर 44 रुपये के आस-पास पहुंच गया था। मगर इसमें फिर से गिरावट आनी शुरू हुई और ये दोबारा 39 रुपये के नीचे आ गया है। करीब 11 बजे BSE पर ओला का शेयर 1.14 रुपये या 2.89 फीसदी की गिरावट के साथ 38.35 रुपये पर है।

    आज क्यों गिरा ओला का शेयर?

    जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप ने ओला में अपनी बड़ी हिस्सेदारी कम की है, जिसके बाद आज ओला का शेयर कमजोरी दिखा रहा है। सॉफ्टबैंक ने बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पिछले चार महीनों में 15.68% से घटाकर 13.53% कर दी है।
    सॉफ्टबैंक, फाउंडर भाविश अग्रवाल के बाद ओला इलेक्ट्रिक में दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। इसने 3 सितंबर 2025 और 5 जनवरी, 2026 के बीच ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए ओला के लगभग 9.46 करोड़ शेयर बेचे हैं।

    पिछले साल भी बेची थी हिस्सेदारी

    बता दें कि साल 2025 के पिछले राउंड के दौरान सॉफ्टबैंक ने 15 जुलाई से 2 सितंबर के बीच ओला के 9.49 करोड़ शेयर बेचे थे, जिससे उसकी होल्डिंग 17.83% से घटकर 15.68% रह गई थी। ओला में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स की तरफ से हिस्सेदारी कम करने का एक ट्रेंड दिख रहा है।
    इससे पहले 5 दिसंबर 2025 को Z47 (जिसे पहले मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया कहा जाता था) ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी। इस बीच, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और अल्फा वेव वेंचर्स समेत अन्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने भी अपनी हिस्सेदारी कम कर दी।
    जून 2025 तक, टाइगर ग्लोबल और अल्फा वेव के पास क्रमशः 3.24% और 2.83% हिस्सेदारी थी, लेकिन सितंबर तिमाही के अंत तक उनकी शेयरहोल्डिंग घटकर 1% से भी कम हो गई।

    ये भी पढ़ें - सोलर पावर से सबमर्सिबल पंप तक बनाने वाली कंपनी को कर्नाटक सरकार से मिला ₹654 Cr का ठेका, 6% उछला शेयर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी