सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paytm ने शेयर लगाई डुबकी, पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने से घबराए निवेशक; कंपनी ने दी सफाई

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

    सोमवार को पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। हालांकि, पेटीएम (One 9 ...और पढ़ें

    पेटीएम के शेयर में आई भारी गिरावट

    पेटीएम के शेयर में आई भारी गिरावट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। सोमवार को जहां एक तरफ शेयर बाजार में तेजी है, वहीं दूसरी तरफ पेटीएम के शेयर (Paytm Share Price Today) में भारी गिरावट आई है। पेटीएम, जिसकी पैरेंट कंपनी One 97 Communications है, का शेयर आज 8 फीसदी तक टूटा है। हालांकि शेयर ने थोड़ी रिकवरी की है, मगर इसमें गिरावट बरकरार है। करीब 10 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 51.55 रुपये या 4.49 फीसदी गिरकर 1095.55 रुपये पर है। क्यों आई है इसके शेयर में गिरावट, आइए जानते हैं।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द

    दरअसल RBI ने शुक्रवार को पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI ने कहा कि बैंक का कामकाज ऐसे तरीके से चलाया जा रहा था जो बैंक और उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदेह है।
    गौरतलब है कि 2022 से बैंक पर लगाई गई कई पाबंदियों के बाद, यह बैंक के खिलाफ उठाया गया आखिरी नियामक कदम है।

    कारोबार समेटने की तैयारी

    लाइसेंस रद्द होने के बाद Paytm Payments Bank ने अपने कामकाज को समेटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद उठाया गया है। शनिवार को हुई एक बैठक में बैंक के बोर्ड और शेयरधारकों ने इस फैसले को मंजूरी दे दी।

    पेटीएम पर क्या पड़ेगा असर?

    एक रेगुलेटरी फाइलिंग में, Paytm (One 97 Communication Ltd) ने कहा कि वाइंडिंग-अप प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, One 97 Communications की सहयोगी नहीं रहेगी। कंपनी ने आगे कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ इसका कोई एक्सपोजर या कोई खास कारोबारी संबंध नहीं है और Paytm की सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

    खबरें और भी

    कंपनी ने यूजर्स और मर्चेंट्स को यह भी भरोसा दिलाया कि उसका प्लेटफॉर्म बिना किसी रुकावट के काम करता रहेगा। इसकी मेन सर्विसेज, जिनमें Paytm ऐप, UPI सेवाएँ, Paytm Gold, और मर्चेंट्स के लिए QR कोड, Soundbox डिवाइस और कार्ड मशीन जैसे समाधान शामिल हैं, पूरी तरह से काम कर रही हैं।
    इसकी अन्य सेवाएँ, जिनमें इसका पेमेंट गेटवे और वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Paytm Money शामिल हैं, भी पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

    ये भी पढ़ें - Today Stock Market Live Updates: शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी 24000 और सेंसेक्स 77000 के पार; सन फार्मा-अदाणी पोर्ट्स उछले

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)