Today Stock Market Highlights: शेयर बाजार में आई मजबूती, सेंसेक्स 77300 के ऊपर बंद; सन फार्मा, टेक महिंद्रा और रिलायंस उछले
Share market Today Highlights: भारतीय इक्विटी मार्केट 27 अप्रैल को बढ़त के साथ बंद (Share market Closing) हुआ। निफ्टी 24,100 के स्तर के करीब बंद हुआ, जिसे सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से सपोर्ट मिला। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,303.63 पर रहा और निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,092.70 पर रहा।

स्टॉक मार्केट में आई मजबूती
नई दिल्ली। भारतीय इक्विटी मार्केट 27 अप्रैल को बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing Today) हुआ। निफ्टी 24,100 के स्तर के करीब बंद हुआ, जिसे सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से सपोर्ट मिला। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,303.63 पर रहा और निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,092.70 पर रहा।
निफ्टी के सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल रहे। दूसरी ओर, गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ICICI बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल रहे।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.9% की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टर के लिहाज से हेल्थकेयर, IT, रियल्टी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और पावर इंडेक्स में से हर एक में लगभग 2% की बढ़त दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - अमेरिका की Organon को खरीदेगा ये भारतीय अरबपति, खेलेगा ₹1.10 लाख करोड़ का दांव; पिता से उधार लेकर शुरू किया था कारोबार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
भारतीय इक्विटी मार्केट 27 अप्रैल को बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 24,100 के स्तर के करीब बंद हुआ, जिसे सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से सपोर्ट मिला। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,303.63 पर रहा और निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,092.70 पर रहा।
Sensex Today LIVE: सवा 3 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
IEX Share Today: एनएसई ने बेची आईईएक्स में हिस्सेदारी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने नियामकीय मानदंडों का पालन करने के लिए इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हिस्सेदारी बिक्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के नियमों के अनुरूप है जिनके अनुसार किसी एक इकाई की एक्सचेंज में हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।
पौने 3 बजे IEX का शेयर 2 फीसदी से अधिक चढ़कर 125.85 रुपये पर है।
Paytm Share Target: पेटीएम के शेयर खरीदने की सलाह
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सेस ने पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के शेयरों पर अपनी "BUY" रेटिंग को बरकरार रखा है और बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। आइये आपको बताते हैं यह ब्रोकरेज फर्म पेटीएम के शेयरों पर क्यों बुलिश है।
पढ़ें पूरी खबर - Paytm share Price: बुरी तरह गिरे पेटीएम के शेयरों पर खरीदारी की राय, कहां तक जा सकता है भाव; ब्रोकरेज ने बताया
FMCG Shares Today: 2 बजे एफएमसीजी शेयरों में कौन है ऊपर?
BSE Energy Index Today: कौन से एनर्जी शेयरों ने लगाई छलांग?
BSE Commodities Index Today: कमोडिटी शेयरों का हाल कैसा?
MobiKwik Group को NBFC आवेदन के लिए RBI की मंजूरी मिली
One MobiKwik Systems ने आज घोषणा की कि ग्रुप के नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस के लिए दिए गए आवेदन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंजूरी दे दी है। यह ग्रुप की फाइनेंशियल सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है।
Stock Market Today LIVE: 1 बजे सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी तेजी?
1 बजे निफ्टी 183.20 अंक उछलकर 24,081.15 पर है। वहीं सेंसेक्स 605 अंकों की तेजी के साथ 77,269.96 पर है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT, मीडिया, फार्मा और पावर में 2% की बढ़त हुई है।
Sensex Shares Today: पौने 1 बजे किन-किन शेयरों में है तेजी?
बलरामपुर चीनी मिल्स लगाएगी लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट
Balrampur Chini Mills Share Today: बलरामपुर चीनी मिल्स उत्तर प्रदेश के कुंभी में लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिं प्लांट स्थापित करेगी। इस खबर के बीच कंपनी का शेयर चढ़ा है। पौने 1 बजे ये 2.08 फीसदी चढ़कर 526.35 रुपये पर है।
Auto Stocks Today: कौन से ऑटो शेयरों में है तेजी?
IndusInd Bank shares: तिमाही नतीजों के बाद 4% तक उछले इंडसइंड बैंक के शेयर
मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, और यह 4 फीसदी तक चढ़ गए हैं। दरअसल, कई ब्रोकरेज फर्म ने इस बैंक शेयरों की रेटिंग बढ़ा दी, जिसके बाद 27 अप्रैल को शेयर उछल गए। जेएम फाइनेंशियल ने नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों पर ADD रेटिंग देते हुए 925 रुपये टारगेट प्राइस दिया है।
M&M Financial के शेयर 10% उछले, Q4 नतीजों के बाद आई तेजी
महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सोमवार के कारोबारी सत्र में 10% बढ़कर 325 रुपये पर पहुंच गए, क्योंकि निवेशकों ने कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही के प्रदर्शन को सराहा। महिंद्रा समूह की इस एनबीएफसी कंपनी का मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 55% बढ़ा है, जो पिछले वर्ष के 563 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 873 करोड़ रुपये हो गया है। इस मजबूत प्रदर्शन में स्थिर व्यावसायिक गति, मार्जिन में वृद्धि और अनुशासित लागत प्रबंधन का योगदान रहा।
पढ़ें पूरी खबर- M&M Financial Share: हर शेयर पर 375% डिविडेंड, Q4 नतीजों के बाद 10 फीसदी तक भागे आनंद महिंद्रा की कंपनी के शेयर
Q4 नतीजों के बाद गिरे Axis Bank के शेयर, शुरुआती कारोबार में 4% तक टूटे
Axis Bank Shares: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आ गई। निवेशकों ने स्टैबल एसेट क्वालिटी के बावजूद कमजोर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पर निराशा जाहिर की। सुबह के शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक का शेयर 4 फीसदी तक टूटकर 1,309.7 रुपये के स्तर पर चला गया। पिछले एक साल में इस शेयर ने 9.5 प्रतिशत रिटर्न दिया, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Reliance Industries Share Target: 5 टॉप ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 5 टॉप ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने अपने टारगेट प्राइस दिए हैं। इनमें इनमें नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली मैक्वेयरी, सीएलएसए और गोल्डमैन सेस जैसे ब्रोकरेज फर्म शामिल हैं। मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर ₹1803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मार्च-25 तिमाही में रिटेल सेक्टर में उम्मीद से बेहतर वृद्धि दर्ज की गई।
पढ़ें पूरी खबर - Reliance Industries Share Target: मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों पर 5 बड़े टारगेट, किसने दिया सबसे बड़ा भाव?
Infosys Share Price Today: इंफोसिस के शेयर में मजबूती
इंफोसिस का शेयर आज करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 1,176.40 रुपये पर है। आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी दिख रही है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 21 फीसदी उछलकर 8501 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Paytm Share Price Today: पेटीएम के शेयर में आई गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी की पेटीएम की एसोसिएट्स, Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल से रद्द कर दिया है। इसके नतीजे में, Paytm Payments Bank को बैंकिंग कारोबार करने से रोक दिया गया है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।
Adani Ports Share Price Today: अदाणी पोर्ट्स ने छुआ ऑल-टाइम हाई
मजबूत मोमेंटम के बीच Adani Ports ने 1640.80 रुपये का अब तक का सबसे ऊँचा स्तर छू लिया है। करीब पौने 10 बजे इसका शेयर 3.33 फीसदी की तेजी के साथ 1638.75 रुपये पर है।
Sun Pharma Share Today: सन फार्मा में दिख रही तेजी
अमेरिकी कंपनी को खरीदने की खबर से सन फार्मा के शेयर में आज तेजी दिख रही है। कंपनी Organon को खरीदने जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर - अमेरिका की Organon को खरीदेगा ये भारतीय अरबपति, खेलेगा ₹1.10 लाख करोड़ का दांव; पिता से उधार लेकर शुरू किया था कारोबार
Sensex Today LIVE: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के किन शेयरों में है गिरावट?
Nifty Top Stocks Today: इन शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और JSW स्टील शामिल हैं, जबकि नुकसान वाले स्टॉक्स में एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
Stock Market Today LIVE: शेयर बाजार में तेज शुरुआत
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) में मजबूत शुरुआत हुई है। निफ्टी 23,897.95 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 23,945.45 पर खुला है, जबकि सेंसेक्स 76,664.21 की तुलना में 76,856.05 पर खुला है। इसके बाद दोनों सूचकांकों में और तेजी आई है, जिससे सेंसेक्स 77000 और निफ्टी 24000 के पार निकल गया है।