M&M Financial Share: हर शेयर पर 375% डिविडेंड, Q4 नतीजों के बाद 10 फीसदी तक भागे आनंद महिंद्रा की कंपनी के शेयर
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर Q4 नतीजों के बाद 10% तक उछले, कंपनी ने ₹7.50 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। मजबूत वित्तीय प्रदर्श ...और पढ़ें

HighLights
Q4 नतीजों के बाद M&M Fin के शेयर 10% तक उछले।
महिंद्रा ग्रुप की कंपनी ने ₹7.50 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया।
ब्रोकरेज फर्मों ने शेयरों पर टारगेट प्राइस बढ़ाए।
नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप की NBFC कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M Financial Shares) के शेयर 27 अप्रैल को 10 फीसदी तक उछल गए। इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी चौथी तिमाही (Q4 Results) के नतीजों के बाद आई है। मार्च तिमाही में अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में पिछले वर्ष की तुलना में 55% की भारी वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के 563 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 873 करोड़ रुपये हो गया है। इस मजबूत प्रदर्शन में स्थिर व्यावसायिक गतिविधि, मार्जिन में वृद्धि और बेहतर लागत प्रबंधन का योगदान रहा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के शेयर सुबह 311 रुपये के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 331 रुपये पर पहुंच गए। ऐसे में शेयरों में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला। फिलहाल, कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 318 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
हर शेयर पर 7.50 रुपये डिविडेंड का एलान
खास बात है कि कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 2 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 7.5 रुपये (अर्थात 375%) डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।
ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Buy रेटिंग के साथ M&M Financial के शेयरों पर ₹400 टारगेट प्राइस दिया है।
- मोतीलाल ओसवाल ने Buy के साथ ₹350 टारगेट प्राइस दिया है।
- Emkay Global ने Add रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹340 कर दिया है।
- JM Financial ने भी शेयर पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹350 कर दिया है।
कैसे रहे कंपनी के Q4 रिजल्ट
महिंद्रा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) ने चौथी तिमाही में पिछले वर्ष के ₹456 करोड़ के मुकाबले ₹940 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें सालाना आधार पर 106 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और क्रमिक रूप से प्रॉफिट में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के ₹826 करोड़ से अधिक है।
खबरें और भी
कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर ₹5,539 करोड़ हो गया, जो कि ₹4,886 करोड़ है। तिमाही आधार पर राजस्व में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि ₹5,450 करोड़ से बढ़कर ₹5,539 करोड़ हो गया।
ये भी पढ़ें- Reliance Industries Share Target: मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों पर 5 बड़े टारगेट, किसने दिया सबसे बड़ा भाव?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)