सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Reliance Industries Share Target: मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों पर 5 बड़े टारगेट, किसने दिया सबसे बड़ा भाव?

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:33 AM (IST)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद तेजी से कारोबार कर रहे हैं। नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली, मैक्वेयरी, सीएलएसए और गोल्डमैन सेस जैसी ब् ...और पढ़ें

    Q4 रिजल्ट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। (फाइल फोटो)

    Q4 रिजल्ट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Shares) के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 1 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। RIL ने शनिवार को वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही के रिजल्ट जारी किए थे। इन नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (Reliance Industries Share Target) पर नए टारगेट प्राइस दिए हैं। इनमें नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली मैक्वेयरी, सीएलएसए और गोल्डमैन सेस जैसे ब्रोकरेज फर्म शामिल हैं।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 27 अप्रैल को 1313 रुपये पर ओपन हुए और शुरुआती कारोबार में 1345 रुपये का हाई लगा दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 वीक हाई 1611.80 रुपये है जो इस शेयर ने इस साल 5 जनवरी को लगाया था। आइये आपको बताते हैं ब्रोकरेज फर्म ने आरआईएल के शेयरों पर क्या टारगेट प्राइस दिए, और Q4 रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    गोल्डमैन सेस का RIL पर टारगेट

    इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,910 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

    ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कमजोर O2C मार्जिन के कारण Q4 EBITDA में कमी आई और हायर क्रूड प्रीमियम और लॉजिस्टिक्स लागत ने मजबूत प्रोडक्ट क्रैक को बेअसर कर दिया। हालांकि, आगामी तिमाहियों में मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर CLSA का टारगेट

    सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1800 रुपये टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का चौथी तिमाही का PAT अनुमान से 2% अधिक रहा, लेकिन O2C और रिटेल दोनों का प्रदर्शन पूर्वानुमान से कमजोर रहा। ईरान युद्ध के कारण उपलब्धता संबंधी चुनौतियों, कीमतों में अत्यधिक अस्थिरता और बीमा तथा शिपिंग लागत में वृद्धि के चलते ओ2सी में मार्जिन हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया।

    खबरें और भी

    RIL के शेयरों पर मॉर्गन स्टैनली का टारगेट

    मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर ₹1803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मार्च-25 तिमाही में रिटेल सेक्टर में उम्मीद से बेहतर वृद्धि दर्ज की गई, जिसका नेतृत्व क्विक कॉमर्स, फैशन और ग्रॉसरी ने किया; एफ.एम.सी.जी. राजस्व में 2.2 गुना वृद्धि हुई।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Macquarie का टारगेट

    इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर सबसे कम 1570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मैक्वेयरी का मानना है कि चौथी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे। रिजनल बेंचमार्क रिफाइन प्रोडक्ट मार्जिन में उछाल के बावजूद, ऑयल-टू-केमिकल्स सेगमेंट में तिमाही आधार पर ईबीआईटीडीए में गिरावट देखी गई, क्योंकि कच्चे तेल की उपलब्धता (स्रोत, लॉजिस्टिक्स, बीमा) ने उत्पादन को सीमित कर दिया।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Nomura का टारगेट

    नोमुरा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि, इस ब्रोकरेज फर्म ने भी मानना कि चौथी तिमाही में O2C और E&P कंपनियों के अनुमान से कम प्रदर्शन के कारण नतीजे कमजोर रहे।

    ये भी पढ़ें- Paytm ने शेयर लगाई डुबकी, पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने से घबराए निवेशक; कंपनी ने दी सफाई

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)