सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paytm share Price: बुरी तरह गिरे पेटीएम के शेयरों पर खरीदारी की राय, कहां तक जा सकता है भाव; ब्रोकरेज ने बताया

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:07 PM (IST)

    आरबीआई द्वारा बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद पेटीएम के शेयर 6% तक गिरे, लेकिन निचले स्तरों से रिकवरी हुई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने ...और पढ़ें

    पेटीएम के शेयरों पर गोल्डमैन सेस ने दिया टारगेट प्राइस (फाइल फोटो)

    पेटीएम के शेयरों पर गोल्डमैन सेस ने दिया टारगेट प्राइस (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पेटीएम के शेयरों में शुरुआती गिरावट के बाद आई रिकवरी।

    2. गोल्डमैन सैक्स ने पेटीएम शेयरों पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी।

    3. ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम के लिए ₹1,400 का टारगेट प्राइस दिया।

    नई दिल्ली। पेटीएम के शेयर (Paytm Share Price) 27 अप्रैल को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। क्योंकि, आरबीआई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर चुकी है। सुबह इस कंपनी के शेयरों में भारी मंदी आ गई और यह 6 फीसदी तक टूट गए। हालांकि, निचले स्तरों से रिकवरी के बाद अब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1123 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पेटीएम के शेयरों में जारी इस गिरावट के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है।

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सेस ने पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के शेयरों पर अपनी "BUY" रेटिंग को बरकरार रखा है और बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। आइये आपको बताते हैं यह ब्रोकरेज फर्म पेटीएम के शेयरों पर क्यों बुलिश है।

    Paytm पर बुलिश गोल्डमैन सेस

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सेस पर BUY रेटिंग को दोहराते हुए शेयरों पर ₹1,400 टारगेट प्राइस दिया है। ऐसे में मौजूदा स्तरों से शेयरों में करीब 22% की वृद्धि की संभावना है। खास बात है कि ब्रोकरेज फर्म ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच लगातार बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि और सहयोगी इकाई के बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के सीमित प्रभाव का हवाला दिया है।

    कंपनी की कमाई पर ज्यादा असर नहीं

    ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि Paytm वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में भी मजबूत मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस जारी रखेगी, जिसमें सकल व्यापार मूल्य (GMV) या कुल लेनदेन मूल्य में सालाना आधार पर लगभग 26% की वृद्धि होने का अनुमान है, जो तीसरी तिमाही के 23% से अधिक है। PIDF प्रोत्साहनों के अभाव से निकट भविष्य में राजस्व में संभावित गिरावट के बावजूद, गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि कंपनी का मूल EBITDA प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा और मार्जिन 5.8% रहेगा।

    खबरें और भी

    वहीं, प्रॉफेटिबिलिटी के मोर्चे पर गोल्डमैन सेस को उम्मीद है कि पेटीएम का EBITDA प्रॉफिट पॉजिटिव बना रहेगा और मार्जिन में निरंतर सुधार होगा। रिपोर्ट में मध्यम अवधि में मजबूत विकास की दिशा में भी संकेत दिया गया है, जिसमें कारोबार के विस्तार के साथ EBITDA मार्जिन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- Axis Bank और Indigo के शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न, 23% तक मुनाफा कमाने का मौका; जल्दी लगाएं दांव

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)