Axis Bank और Indigo के शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न, 23% तक मुनाफा कमाने का मौका; जल्दी लगाएं दांव
यूबीएस ने इंडिगो की रेटिंग घटाकर न्यूट्रल की है, लेकिन ₹4940 का टार्गेट दिया है, जो मौजूदा भाव से 9% रिटर्न दे सकता है। वहीं, एक्सिस बैंक के लिए ₹1620 ...और पढ़ें

दो शेयर करा सकते हैं कमाई
HighLights
इंडिगो की रेटिंग UBS ने BUY से घटाकर न्यूट्रल की
इंडिगो का 12 महीने का टार्गेट ₹4940 तय किया गया
एक्सिस बैंक के लिए UBS का टार्गेट ₹1620 निर्धारित
नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से चुनिंदा प्रॉफिट वाले शेयर खरीदना एक मुश्किल टास्क है। इसलिए किसी एक्सपर्ट, फाइनेंशियल एडवाइजर या ब्रोकरेज फर्म की सलाह पर शेयर खरीदना एक सेफ ऑप्शन हो सकता है, जो कि आम तौर पर पूरी रिसर्च के बाद सलाह देते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही दो शेयरों की जानकारी देंगे, जिनके लिए ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने टार्गेट दिया है। इनमें से एक रेटिंग BUY है, जबकि दूसरे की रेटिंग को BUY से घटाकर न्यूट्रल किया गया है। मगर उसका टार्गेट मौजूदा भाव से प्रॉफिट कराने वाला है।
Indigo Share Price Target
इनमें पहला शेयर है इंडिगो, जिसकी पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिस्टेड है। इसकी रेटिंग को यूबीएस ने BUY से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। मगर इसका ताजा टार्गेट 12 महीनों के लिए 4940 रुपये दिया है। वहीं फिलहाल इस शेयर का भाव 4534 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से करीब 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
मिडिल ईस्ट संघर्ष की शुरुआत के बाद से, ग्लोबल एयरलाइन इंडस्ट्री में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जेट फ्यूल की स्पॉट कीमतें लगभग दोगुनी हो गईं और कई बाजारों में ईंधन की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके उलट, भारत सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए अप्रैल 2026 के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वृद्धि को 9% तक सीमित कर दिया, जबकि मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 115% की वृद्धि हुई थी। संभावित संघर्ष-विराम (ceasefire) को लेकर आशावाद के साथ-साथ, इस कदम से इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) के शेयर की कीमत में हाल के निचले स्तर से 16% की रिकवरी हुई है।
जेट ईंधन की कीमतों का असर
जेट फ्यूल की कीमतें अभी भी लगभग 200 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर बनी हुई हैं, और मध्य पूर्व में तनाव कम होने के कोई स्पष्ट संकेत न देखते हुए, यूबीएस इस स्थिति को एक अस्थायी झटके के बजाय एक लंबे समय तक चलने वाले अड़चन के रूप में देख रही है।
इसीलिए इसने इसकी रेटिंग घटाई है और टार्गेट पहले के 5480 रुपये से 4940 रुपये कर दिया है।
खबरें और भी
Axis Bank Share Target
आज एक्सिस बैंक का शेयर 3.5 फीसदी गिरकर 1318.90 रुपये पर आ गया है, जबकि इसके लिए UBS ने 12 महीनों का टार्गेट 1620 रुपये का दिया है। यानी ये मौजूदा भाव से 23 फीसदी रिटर्न दे सकता है। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 70.7 अरब रुपये रहा। वहीं इसकी नेट इंटेरेस्ट इनकम 4.7 फीसदी बढ़ी, मगर नेट इंटेरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर 2 बेसिस पॉइंट्स घटकर 3.62 फीसदी रहा।
एक्सिस बैंक की लोन ग्रोथ में 18.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कॉरपोरेट लोन का काफी अहम योगदान रहा, जो 38 फीसदी बढ़े। AXIS मैनेजमेंट ने बताया कि Q4 में उन्होंने जो 20 अरब रुपये के एक बार के एहतियाती प्रोविजन किए हैं, जो पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा होने वाले सबसे बुरे स्ट्रेस टेस्ट हालात से निपटने के लिए काफी हैं।
बैंक ने यह भी बताया कि टेक्निकल इम्पैक्ट (जो Q1FY26 में शुरू हुआ था) की वजह से होने वाले नेट स्लिपेज अब न के बराबर हैं। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 में NIM एक दायरे में ही रहेगा। साथ ही उम्मीद है कि लोन बांटने की रफ्तार में तेजी बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें - Today Stock Market Live Updates: शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी 24100 और सेंसेक्स 77300 के पार; Paytm 6% तक गिरा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी राय, एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)