सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Physicswallah के शेयरों में तूफानी तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दिया BUY कॉल; 60% रिटर्न की संभावना

Published: Fri, 04 Sep 2026 01:22 PM (IST)

Physicswallah के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल की 'BUY' रेटिंग और बड़े टारगेट प्राइस के चलते 6% की तेजी देखने को मिली है।

Physicswallah के शेयरों में 6 फीसदी की तेजी

Physicswallah के शेयरों में 6 फीसदी की तेजी

HighLights

  1. Physicswallah के शेयरों में 6% की शानदार तेजी।

  2. मोतीलाल ओसवाल ने ₹200 के लक्ष्य के साथ 'बाय' रेटिंग दी।

  3. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹36,777 करोड़ हुआ।

नई दिल्ली। सप्ताह का आखिरी कारोबारी सत्र Physicswallah के शेयरों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। इस एडटेक कंपनी के शेयरों में 6% की तेजी आ गई और शेयर 130 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। फिजिक्स वाला के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई जब मोतीलाल ओसवाल ने इस एडटेक कंपनी के शेयरों पर 'Buy' रेटिंग दी और ₹200 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया। देश के दिग्गज घरेलू ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि फिजिक्स वाला के शेयरों में लगभग 60% की बढ़त की संभावना है।

कंपनी के शेयर 123.37 रुपये के स्तर पर खुले और इंट्रा डे में 129.70 रुपये का हाई लगा दिया। इस तेजी के साथ ही Physicswallah का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग 36,777 करोड़ रुपये हो गया।

फिजिक्सवाला पर क्यों बुलिश मोतीलाल ओसवाल?

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में फिजिक्सवाला के कस्टमर-एक्विजिशन कॉस्ट, स्केलेबल ऑनलाइन बिज़नेस और भारत के एजुकेशन मार्केट में डिजिटल पहुंच के लिए मौजूद बड़े मौकों का ज़िक्र किया। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की YouTube पर मज़बूत मौजूदगी ने एक 'फ्री-टू-पेड फनल' बनाया है, जिससे वह बहुत कम लागत पर स्टूडेंट्स को जोड़ सकती है और उन्हें ऑनलाइन, हाइब्रिड और ऑफलाइन सर्विस के ज़रिए मॉनेटाइज़ कर सकती है।

फिजिक्सवाला के 10 करोड़ सब्सक्राइबर

  • ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, Physicswallah के 10 करोड़ से ज़्यादा YouTube सब्सक्राइबर हैं और FY23 से FY26 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना लगभग 74 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।
  • मोतीलाल ओसवाल ऑनलाइन बिज़नेस को कंपनी की वैल्यू बढ़ाने वाला मुख्य कारक मानता है। उसे उम्मीद है कि FY26-30 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू लगभग 28% CAGR की दर से बढ़ेगा।
  • इस ग्रोथ में पेड-यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी, कैटेगरी का विस्तार और AI-आधारित मॉनेटाइज़ेशन का योगदान होगा। कंपनी को उम्मीद है कि प्री-Ind AS EBITDA मार्जिन FY26 में लगभग 26% से बढ़कर FY28 तक 30% हो जाएगा।
  • ब्रोकरेज का मानना है कि डिजिटल अपनाने की काफी गुंजाइश है। मुख्य JEE और NEET कैटेगरी में ऑनलाइन पहुंच लगभग 20 प्रतिशत है। 

ये भी पढ़ें - Jio IPO: क्या टूटेगा देश के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड? मुकेश अंबानी की कंपनी पर बड़ा अपडेट; जल्द मिलेगा सरप्राइस

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)