सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dividend Share News: ₹183 वाले शेयर पर ₹23 का भारी-भरकम डिविडेंड, PSU कंपनी का बड़ा एलान

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:39 PM (IST)

    PTC इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर ₹23 (230%) के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 10 अगस्त, 2026 है। ...और पढ़ें

    PTC इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, शेयरधारकों को मिलेगा ₹23 का भारी-भरकम डिविडेंड

    PTC इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, शेयरधारकों को मिलेगा ₹23 का भारी-भरकम डिविडेंड

    HighLights

    1. PTC इंडिया ने FY27 के लिए ₹23 प्रति शेयर डिविडेंड दिया।

    2. कंपनी बोर्ड ने 230% अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

    3. जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा, शुद्ध मुनाफा कम हुआ।

    नई दिल्ली। पावर ट्रेडिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी PTC इंडिया लिमिटेड (PTC India Share Price) ने अपनी प्री-क्वालिफिकेशन के बारे में एक अहम जानकारी दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 230% के बड़े अंतरिम डिविडेंड को मंज़ूरी दी है। इसके साथ ही, कंपनी ने 30 जून, 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही (Q1) के लिए अपने वित्तीय नतीजे भी घोषित किए हैं।

    PTC इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1999 में भारत सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पहल के तौर पर की थी और यह पावर ट्रेडिंग के कारोबार में काम करती है। इसे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), NTPC लिमिटेड (NTPC), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PFC) और NHPC लिमिटेड (NHPC) ने प्रमोट किया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹5,426 करोड़; मौजूदा कीमत ₹183 है।

    शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹23 का डिविडेंड मिलेगा

    कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹23 (230%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित करने का फैसला किया है।

    कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 10 अगस्त, 2026 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि सिर्फ़ वे शेयरहोल्डर ही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे, जिनके नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे।

    खबरें और भी

    वित्तीय प्रदर्शन: रेवेन्यू में बढ़त, लेकिन मुनाफे पर दबाव

    PTC India के स्टैंडअलोन नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर अच्छी बढ़त देखी गई है, हालांकि शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। जून 2026 तिमाही में कंपनी का कुल स्टैंडअलोन रेवेन्यू बढ़कर ₹4,67,049 लाख रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (जून 2025) में ₹3,86,726 लाख था। इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹7,067 लाख रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹10,478 लाख था।

    यह भी पढ़ें- Stock Split News: ₹50 का शेयर 200 के पार, अब 1 शेयर के 10 टुकड़े करने जा रही कंपनी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)