सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DMart वाले राधाकिशन दमानी ने 100 साल पुरानी कंपनी के शेयरों में लगाया पैसा, 1100 करोड़ का निवेश

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:24 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने 100 साल पुरानी, कर्ज-मुक्त VST Industries में लगभग 1100 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है। यह कंपनी सिगरेट और तंबाकू उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राधाकिशन दमानी ने VST Industries में 1100 करोड़ रुपये का निवेश किया।

    2. VST Industries एक कर्ज-मुक्त कंपनी, 4.5% डिविडेंड देती है।

    3. स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा।

    नई दिल्ली। आज के समय में जब बढ़ती ब्याज दरें कंपनियों के मुनाफे और मार्जिन पर दबाव डाल रही हैं, शेयर बाजार में निवेशक 'क्वालिटी स्टॉक्स' की ओर भाग रहे हैं। जहां आम निवेशक अक्सर शेयर की कीमतों के पीछे भागते हैं, वहीं डीमार्ट (DMart) के फाउंडर और दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) कुछ अलग कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी कंपनी में भारी दांव लगाया है, जो कर्ज-मुक्त) है, लगातार मुनाफा कमा रही है और शानदार रिटर्न दे रही है।

    100 साल पुरानी है VST Industries

    मूल रूप से 'वजीर सुल्तान टोबैको कंपनी' के रूप में स्थापित, वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (VST Industries Ltd) का गठन 1930 में हुआ था। यह सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के निर्माण व व्यापार में विश्व स्तर पर अग्रणी कंपनी ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (British American Tobacco Plc) की सहयोगी कंपनी है। 3,767 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ, VST घरेलू सिगरेट बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी वॉल्यूम के आधार पर 8% बाजार हिस्सेदारी है। इसका सिगरेट ब्रांड 'टोटल' (Total) इंडस्ट्री के टॉप 10 ब्रांड्स में से एक है।

    राधाकिशन दमानी ने कब खरीदा VST Industries स्टॉक

    राधाकिशन दमानी कम से कम मार्च 2016 से इस कंपनी में हिस्सेदारी बनाए हुए हैं, जिसका मतलब है कि यह उनके पोर्टफोलियो में एक दशक (10 साल) पुरानी होल्डिंग है। वर्तमान में VST Industries में उनकी कुल 29% हिस्सेदारी है, जिसकी बाजार वैल्यू लगभग 1,079 करोड़ रुपये है।

    4.5% का शानदार डिविडेंड और कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट

    VST Industries की बैलेंस शीट पर गौर करें कंपनी कर्ज-मुक्त (Zero Debt है, जिसके कारण यह उच्च ब्याज चुकाने के दबाव से पूरी तरह मुक्त है। कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) 21% है, जो इंडस्ट्री के औसत के बराबर और काफी बेहतरीन माना जाता है। इस शेयर का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 4.5% की डिविडेंड यील्ड है। इसका मतलब है कि प्रत्येक 100 रुपये के निवेश पर कंपनी सालाना 4.5 रुपये का लाभांश दे रही है, जबकि इंडस्ट्री की अन्य कंपनियां औसतन 1 रुपये (0.8%) भी नहीं दे पा रही हैं।

    खबरें और भी

    VST Industries Share में कितनी गिरावट?

    मार्च 2021 में इस शेयर की कीमत लगभग 302 रुपये (बोनस इश्यू के लिए समायोजित) थी, जो 19 मार्च 2026 को बंद होने पर 222 रुपये रह गई। फिलहाल यह शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर (213 रुपये) के करीब कारोबार कर रहा है और अपने 'ऑल-टाइम हाई' (487 रुपये) से लगभग 56% के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। यह स्टॉक 17x के पीई (PE) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 10-वर्षीय औसत (20x) और इंडस्ट्री के औसत (21x) दोनों से काफी सस्ता है।

    यह भी पढ़ें: इस डीजल के ₹22 महंगा होने के बाद आपके शहर में क्या है रेट, चेक करें पेट्रोल प्राइस

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)