सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेखों के हाथ में जाते ही भारतीय बैंक का रिपोर्ट कार्ड सुधरा, मुनाफा 18% उछला; एनुअल रिपोर्ट में खुलासा

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:03 AM (IST)

    RBL बैंक ने अपनी 83वीं वार्षिक रिपोर्ट में FY2025-26 को ऐतिहासिक बताया, जिसमें दुबई के Emirates NBD ने 60% हिस्सेदारी हासिल की और ₹26,016 करोड़ का सबस ...और पढ़ें

    Emirates NBD ने RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी हासिल की।

    Emirates NBD ने RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी हासिल की।

    HighLights

    1. Emirates NBD ने RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी हासिल की।

    2. RBL बैंक का शुद्ध लाभ 18.3% बढ़कर ₹822 करोड़ हुआ।

    3. बैंक का सकल NPA 2.60% से घटकर 1.45% पर आया।

    नई दिल्ली। भारत के 83 साल पुराने बैंक RBL ने अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी की। बैंक के लिए वित्त वर्ष 2025-26 ऐतिहासिक रहा है। बैंक की 83वीं वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के प्रमुख बैंकिंग समूह Emirates NBD (ENBD) ने RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यानी आरबीएल बैंक में अब दुबई के शेखों का दबदबा है।

    UAE की एमिरेट्स NBD ने ₹26,016 करोड़ के प्राथमिक पूंजी निवेश के माध्यम से आरबीएल में निवेश किया, जो भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) है।

    मुनाफे और बिजनेस में रिकॉर्ड बढ़त

    RBL बैंक ने इस वित्त वर्ष में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) 18.3% बढ़कर ₹822 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल ₹695 करोड़ था। बैंक का कुल बिजनेस भी 24% की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹2.5 लाख करोड़ (₹2.5 ट्रिलियन) के मील के पत्थर को पार कर गया है।

    बैंक के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹1 (10%) डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

    NPA में भारी गिरावट, सुधरी एसेट क्वालिटी

    बैंक की एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) पिछले साल के 2.60% से घटकर 1.45% पर आ गया है। वहीं, नेट एनपीए (Net NPA) भी 0.29% से गिरकर 0.39% (Restated) के स्तर पर है, जो बैंक की मजबूत रिस्क मैनेजमेंट रणनीति को दर्शाता है।

    RBL बैंक ने अपनी डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 'MyBank' ऐप लॉन्च किया है और 'प्रोजेक्ट ऑटोमैजिका' के जरिए AI-आधारित ग्राहक सेवा को अपनाया है। बैंक का नेटवर्क अब 28 राज्यों में 628 शाखाओं तक फैल चुका है। बैंक ने सुरक्षित रिटेल लोन (Secured Retail) पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें 36% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    2 सितंबर को होगी 83वीं AGM

    RBL बैंक की 83वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) बुधवार, 2 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में बैंक के नए निदेशक मंडल की नियुक्तियों और वित्तीय परिणामों पर चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Vedanta News: अनिल अग्रवाल की वेदांता ने डीमर्जर के बाद अंबानी की रिलायंस को भी छोड़ा पीछे, FIIs ने पलटी बाजी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)