दुबई के शेख के हाथों बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक का बड़ा धमाका, RBI की सुविधा से जुटाए ₹32 हजार करोड़
RBL बैंक ने RBI की 'स्वैप सुविधा' का उपयोग कर 31 अगस्त, 2026 तक $3.40 अरब (लगभग ₹32,472 करोड़) के ...और पढ़ें
-1788367716281_m.webp)
RBL बैंक ने $3.40 अरब विदेशी जमा जुटाए।
HighLights
RBL बैंक ने $3.40 अरब विदेशी जमा जुटाए।
RBI की 'स्वैप सुविधा' का सफलतापूर्वक उपयोग किया।
एमिरेट्स NBD और UAE-भारत कॉरिडोर सहायक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 8 दशक से ज्यादा पुराना RBL Bank अब विदेशी बैंक हो चुका है। क्योंकि दुबई के सरकारी बैंक ने इसमें बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। अब इसी बैंक को लेकर बड़ी खबर है। खबर यह है कि RBL बैंक ने विदेशी मुद्रा जमा के मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक की 'स्वैप सुविधा' का लाभ उठाते हुए 31 अगस्त, 2026 तक भारी-भरकम डिपॉजिट जुटाया है।
इसकी जानकारी बैंक ने खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी। बैंक ने बताया कि इस अवधि के दौरान बैंक ने लगभग 3.40 अरब डॉलर (करीब 324.72 अरब रुपये) यानी 32 हजार करोड़ रुपये का डिपॉजिट जुटाया है।
RBL बैंक ने कैसे जुटाया पैसा?
RBL बैंक ने बताया कि यह डिपॉजिट मुख्य रूप से FCNR (B) यानी 'फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट' (बैंक) स्कीम के तहत जुटाया गया है। इस जमा राशि के बदले बैंक की इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट ने लगभग 1.08 अरब डॉलर (करीब 103.09 अरब रुपये) के ऋण (Loans) भी प्रदान किए हैं।
यह आंकड़े बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी पकड़ को दर्शाते हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े 31 अगस्त, 2026 की विनिमय दर (Exchange Rate) पर आधारित हैं और फिलहाल अनऑडिटेड (Provisional) हैं।
UAE-India कॉरिडोर का मिला फायदा
इस बड़ी सफलता के पीछे RBL बैंक के प्रमोटर एमिरेट्स NBD (Emirates NBD) की अहम भूमिका रही है। बैंक के अनुसार, एमिरेट्स NBD और उनकी सहायक कंपनियों ने 'यूएई-इंडिया कॉरिडोर' का प्रभावी ढंग से उपयोग किया, जिससे इतनी बड़ी मात्रा में डिपॉजिट जुटाना संभव हो सका। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत होते व्यापारिक रिश्तों का सीधा लाभ बैंक को मिला है।
यह भी पढ़ें- देसी से विदेशी बने 83 साल पुराने भारतीय बैंक को ₹10 हजार करोड़ चाहिए, बोर्ड में भी बड़ा उलटफेर; AGM में मंजूरी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
