शेख का हो चुके इस भारतीय बैंक के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी! छुआ 52-हफ्तों का हाई; दुबई की कंपनी से खास कनेक्शन
आरबीएल बैंक के शेयर 5% बढ़कर 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँचे, क्योंकि बैंक ने FCNR-B डिपॉजिट के जरिए $3.4 ...और पढ़ें

आरबीएल बैंक ने छुआ 52-wk हाई (AI फोटो)
HighLights
आरबीएल बैंक के शेयर 5% बढ़कर ₹409 पर पहुंचे
बैंक ने FCNR-B डिपॉजिट से $3.4 अरब जुटाए
दुबई के अमीरात एनबीडी ने बैंक में 60% हिस्सेदारी ली
नई दिल्ली। गुरुवार 3 सितंबर को सुबह के कारोबार में आरबीएल बैंक (RBL Bank Share Price) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई। BSE पर यह स्टॉक 5% तक चढ़कर ₹409 के अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।
यह स्टॉक आज चर्चा में इसलिए है, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने बुधवार को बताया कि इसने 31 अगस्त तक (जो रियायती स्वैप सुविधा के बंद होने की तारीख थी) फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट बैंक (FCNR-B) डिपॉजिट से 3.4 अरब डॉलर जुटाए हैं।
कौन है नया मालिक?
आरबीएल बैंक भारत में 8 दशक से ज्यादा पुराना बैंक है। मगर अब ये एक विदेशी बैंक बन चुका है। इसकी वजह है दुबई के एक सरकारी बैंक द्वारा बहुमत हिस्सेदारी हासिल करना। Emirates NBD ने जून 2026 में लगभग $2.75 बिलियन में RBL Bank में 60% की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल की। Emirates NBD के चेयरमैन दुबई के शाही परिवार के शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम हैं।
बैंक ने दी डिटेल
RBL बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "31 अगस्त, 2026 तक FCNR (B) डिपॉजिट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्वैप सुविधा के तहत, RBL बैंक ने 3.4 अरब डॉलर का डिपॉजिट जुटाया है।" बैंक ने कहा कि ऐसे डिपॉजिट के बदले बैंक की इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट द्वारा दिए गए लोन की राशि 1.08 अरब डॉलर है।
क्या है FCNR (B) स्कीम?
आरबीएल बैंक ने आगे कहा कि डिपॉजिट जुटाने में बैंक के प्रमोटर, एमिरेट्स NBD और उसकी सब्सिडियरी/एफिलिएट कंपनियों ने भी मदद की, जिससे UAE और भारत के बीच मजबूत कॉरिडोर का फायदा मिला। FCNR (B) स्कीम के तहत, बैंक विदेशी मुद्रा में डिपॉजिट जुटाने के लिए आकर्षक ब्याज दरें देते हैं।
ये विदेशी मुद्रा में तय फिक्स्ड डिपॉजिट होते हैं, और मूलधन (प्रिंसिपल) और ब्याज दोनों का भुगतान उसी विदेशी मुद्रा में किया जाता है।
भारतीय प्रवासियों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
भारतीय प्रवासियों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की स्पेशल USD-INR फॉरेक्स स्वैप सुविधा के तहत 31 अगस्त (क्लोजिंग डेट) तक भारत में FCNR (B) डिपॉजिट के तौर पर 127.23 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि जमा हुई।
ये भी पढ़ें - Lumino Industries IPO: लुमिनो इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग ने मचाया तहलका! निवेशकों की हो गई मौज; कितना कराया फायदा?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
