सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dividend Stock: इस रेलवे कंपनी ने घोषित किया पहला अंतरिम डिविडेंड, खाते में पैसे आने की नोट कर लें तारीख

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:58 PM (IST)

    रेवले कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए मजबूत वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसमें नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने ...और पढ़ें

    RITES ने घोषित किया अंतरिम डिविडेंड और शानदार तिमाही नतीजे

    RITES ने घोषित किया अंतरिम डिविडेंड और शानदार तिमाही नतीजे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख पब्लिक सेक्टर कंपनी, RITES लिमिटेड (Railway Stocks) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। 4 अगस्त, 2026 को हुई बैठक में, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने न केवल शानदार नतीजों को मंजूरी दी, बल्कि शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की।

    मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी

    स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी (RITES Q1 Results) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जून 2026 में खत्म हुई तिमाही के लिए RITES का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹97.78 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही (जून 2025) में प्रॉफ़िट ₹90.89 करोड़ था। ऑपरेशन्स से होने वाली कमाई में भी काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल कमाई ₹532.20 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹489.70 करोड़ थी।

    शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

    अपने निवेशकों को खुश करते हुए, कंपनी (RITES share price) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर ₹1.40 (पेड-अप शेयर कैपिटल का 14%) के पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।
    डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 अगस्त, 2026 (सोमवार) है वहीं पेमेंट की तारीख 02 सितंबर, 2026 या उससे पहले होगी।

    कंपनी ने बताया कि उसके जॉइंट वेंचर, 'इंडियन रेलवे स्टेशन्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (IRSDC) की स्वैच्छिक लिक्विडेशन (बंद करने की) प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत जुलाई 2026 में ₹47.04 करोड़ की अंतरिम राशि मिली है। इसके अलावा, इज़राइल की सहयोगी कंपनी MMG में किए गए निवेश को पूरी तरह से राइट-ऑफ कर दिया गया है, जिसका इस तिमाही के प्रॉफ़िट और लॉस अकाउंट पर कोई नया असर नहीं पड़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढें- शेयर बाजार गिरावट में हुआ बंद, Sensex-Nifty पर चार दिन की तेजी पर लगा ब्रेक; एक्सपर्ट ने बताया अगला तेजी वाला लेवल

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)