सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

112 रुपये वाला फार्मा शेयर महीनेभर में 95% भागा, अब किया डिविडेंड का एलान; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:24 PM (IST)

मोरेपेन लैबोरेटरीज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹0.20 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड ...और पढ़ें

मोरेपेन लैबोरेटरीज ने किया डिवडेंड का एलान, जानें रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख

मोरेपेन लैबोरेटरीज ने किया डिवडेंड का एलान, जानें रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख

HighLights

  1. मोरेपेन लैबोरेटरीज ने ₹0.20 प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश की।

  2. लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर, 2026 तय की गई।

  3. कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक 26 सितंबर, 2026 को होगी।

नई दिल्ली। फार्मास्युटिकल कंपनी मोरेपेन लैबोरेटरीज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी 41वीं सालाना आम बैठक (AGM) और डिविडेंड के बारे में अहम जानकारी दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि मोरेपेन लैबोरेटरीज की 41वीं सालाना आम बैठक शनिवार, 26 सितंबर 2026 को होगी।

कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹0.20 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालाँकि, डिविडेंड का भुगतान तभी किया जाएगा जब सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाएगी।

रिकॉर्ड डेट कब है?

डिविडेंड के लिए पात्रता तय करने के लिए शनिवार, 19 सितंबर, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है। कंपनी ने साफ़ किया है कि डिविडेंड की रकम सीधे बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। इसलिए, शेयरहोल्डर्स के लिए अपनी KYC डिटेल्स अपडेट रखना जरूरी है।

शेयर इस साल अब तक 174.24% उछला

एक हफ्ते में मोरेपेन लैबोरेटरीज का शेयर 16.25% उछल चुका है। 1 महीने में इसने 97.65% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक यह 174.24% उछल चुका है। 1 साल में 132.41% की तेजी देखने को मिली है।

मोरेपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड कई तरह के एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs), ब्रांडेड और जेनेरिक फॉर्मूलेशन और होम हेल्थ प्रोडक्ट्स के निर्माण, उत्पादन, विकास और मार्केटिंग का कारोबार करती है।

यह भी पढ़ें- कौन थे वोलकार्ट ब्रदर्स, जिनकी देन है भारत का पहला AC? फिर TATA ने TAS जोड़ 72 साल पुरानी कंपनी को बनाया अपना

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)