लंबी गिरावट के बाद SBI Cards के शेयरों में तेजी, ₹660 के पार पहुंचा भाव; एक्सपर्ट से समझें क्या करनी खरीदारी?
शेयर बाजार में एसबीआई कार्ड्स के शेयर में आज 4.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इस ...और पढ़ें

एसबीआई कार्ड्स के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछले।
HighLights
एसबीआई कार्ड्स शेयर 4.5% से अधिक चढ़ा।
एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर बना स्टॉक।
एक्सपर्ट ने 670 रुपये का स्तर अहम बताया।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, खासकर बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। एफएंडओ सेगमेंट में एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards Share) टॉप गेनर बना हुआ है। यह शेयर 4.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है और 663 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एसबीआई कार्ड्स के शेयर सुबह 641 रुपये के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 667.40 रुपये का हाई लगा दिया।
खास बात है कि लंबी गिरावट के बाद शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और यह अपने 200 DMA की ओर बढ़ रहा है। क्या शेयरों में तेजी का रुझान आगे भी जारी रहेगा और कौन-से लेवल अहम होंगे, इस पर मार्केट एक्सपर्ट ने अपना नजरिया रखा है।
SBI Cards शेयर के लिए अहम लेवल
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के जिगर एस पटेल ने कहा कि एसबीआई कार्ड्स के शेयरों के लिए अहम सपोर्ट 630 रुपये है जबकि 670 रुपये है। उन्होंने कहा कि अगर शेयर 670 रुपये के लेवल को तोड़ता है तो इसमें 700 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
एक साल से हावी बिकवाली
एसबीआई कार्ड्स के शेयरों में पिछले एक साल से बिकवाली हावी है। जुलाई 2025 में यह स्टॉक 1000 रुपये के स्तर से टूटा था और इस साल जून में 565 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। इस वर्ष अब तक यह शेयर 23 फीसदी तक की गिरावट दिखा चुका है, जबकि 2025 में करीब 30 प्रतिशत रिटर्न डिलीवर किया था।
बता दें कि SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज़ लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। गुरुग्राम स्थित यह कंपनी भारत में ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने का काम करती है। एसबीआई कार्ड्स का मार्केट कैप 63000 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - 112 रुपये वाला फार्मा शेयर महीनेभर में 95% भागा, अब किया डिविडेंड का एलान; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
