सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी की इन 2 कंपनियों में SBI Mutual Fund ने खरीदी हिस्सेदारी, झोंक दिए 5747 करोड़ रुपये; भाग रहे दोनों के शेयर

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

    भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के म्यूचुअल फंड ने गौतम अदाणी की दो कंपनियों, अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5747 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

    SBI म्यूचुअल फंड ने अदाणी कंपनियों में निवेश किया

    SBI म्यूचुअल फंड ने अदाणी कंपनियों में निवेश किया

    HighLights

    1. SBI म्यूचुअल फंड ने अदाणी कंपनियों में निवेश किया।

    2. अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी खरीदी।

    3. GQG पार्टनर्स से 5747 करोड़ रुपये का सौदा हुआ।

    नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के तहत आने वाली कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड ने दिग्गज अरबपति गौतम अदाणी की दो कंपनियों में बड़ा निवेश किया है। हिस्सेदारी खरीदने के लिए SBI Mutual Fund ने 5747 करोड़ रुपये का निवेश किया।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध ब्लॉक डील डेटा के अनुसार SBI म्यूचुअल फंड ने अदाणी कि जिन दो कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है वो हैं- अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस। इन्हीं दोनों में SBI म्यूचुअल फंड ने 5747.55 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस समय अदाणी के दोनों ही शेयरों में तेजी का दौर जारी है।

    अदाणी की कंपनियों में SBI Mutual Fund ने कितनी-कितनी हिस्सेदारी खरीदी?

    SBI म्यूचुअल फंड ने GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड से Adani Energy Solutions के 63.65 लाख शेयर (0.52 प्रतिशत) 957.9 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस सौदे में प्रति शेयर कीमत 1,504.8 रुपये थी।

    फंड हाउस ने GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड से अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.64 करोड़ शेयर (1.27% हिस्सेदारी) भी 4,789.6 करोड़ रुपये में खरीदे, जिनकी कीमत 2,913.4 रुपये प्रति शेयर थी।

    मार्च 2026 तक, SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड के पास अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि राजीव जैन द्वारा को-फाउंड किए गए GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के पास अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.91 प्रतिशत और अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

    खबरें और भी

    किसने बेचे शेयर?

    राजीव जैन समर्थित GQG पार्टनर्स ने अपने सहयोगी GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के माध्यम से, अदाणी समूह की दो कंपनियों में समान संख्या में शेयर बेचे।

    भाग रहे हैं अदाणी के दोनों कंपनियों के शेयर

    अदाणी की इन दोनों कंपनियों के शेयरो में तेजी का दौर जारी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 6 महीने में 37.31% का रिटर्न दे चुके हैं। और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों ने 6 महीने में 64% का रिटर्न दिया है।

    Adani Energy Solution

    NSE पर Adani Enterprises के शेयर 2.36 प्रतिशत बढ़कर ₹3,043 प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि Adani Energy Solutions के शेयर 3.87 प्रतिशत चढ़कर एक्सचेंज पर ₹1,578.80 प्रति शेयर पर बंद हुए।

    यह भी पढ़ें- OPEC से हटते ही UAE का बड़ा खेल, सऊदी अरब को पछाड़ बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर; आंकड़े करेंगे हैरान

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)