सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या? होली के दिन खुलेगा इस कंपनी का IPO, GMP कर रहा ये इशारा; कर लें पैसा लगाने की तैयारी

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 01:37 PM (IST)

    सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का 1,087 करोड़ रुपये का आईपीओ (Sedemac Mechatronics IPO) 4 मार्च को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर तय किय ...और पढ़ें

    4 मार्च को खुलेगा सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ

    4 मार्च को खुलेगा सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। पावरट्रेन कंट्रोल और मोटर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड का 1,087 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Sedemac Mechatronics IPO) चार मार्च को खुलेगा। खास बात ये है कि 4 मार्च को अधिकतर राज्यों में होली का त्योहार मनाया जाएगा। मगर महाराष्ट्र में होली 3 मार्च को मनाई जाएगी, जिसके चलते 4 मार्च को महाराष्ट्र में वर्किंग डे है और उस दिन शेयर बाजार भी खुलेगा।
    इस बीच सेडेमैक ने गुरुवार को बयान में कहा कि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है। यह निर्गम चार मार्च को खुलेगा और छह मार्च को बंद होगा।

    एंकर निवेशकों के लिए कब खुलेगा इश्यू?

    बड़े (एंकर) निवेशक दो मार्च को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में कोई नया इश्यू शामिल नहीं है। यानी नए शेयर नहीं बेचे जाएंगे। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) इश्यू होगा, जिसमें प्रमोटर मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित समेत अन्य निवेशक कुल 80,43,300 शेयर बेचेंगे।

    कितना चल रहा जीएमपी?

    इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) जीरो है। किसी भी कंपनी के जीएमपी में घटत-बढ़त लिस्टिंग तक चलती रहती है।

    क्या करती है सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स?

    सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स दोपहिया एवं तिपहिया आंतरिक दहन इंजन वाहनों के लिए सेंसर-लेस कम्यूटेशन आधारित ‘इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर ईसीयू’ का विकास, डिजाइन और विनिर्माण करती है। इसके ग्राहकों में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स, ब्रिग्स एंड स्ट्रैटन एलएलसी और डीईआईएफ इंडिया शामिल हैं। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 11 मार्च को बाजार में लिस्ट हो सकता है।

    ये भी पढ़ें - निवेशकों को किसने किया मालामाल, किसने किया कंगाल? अंबानी स्टॉक्स की 6 महीने और 1 साल की पूरी कुंडली

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी