सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Closing: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुए Sensex- Nifty, मिडकैप शेयरों में दिखी खरीदारी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:12 PM (IST)

    10 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि पीएसयू बैंक और स् ...और पढ़ें

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स निफ्टी सपाट, मिडकैप में दिखी रौनक

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स निफ्टी सपाट, मिडकैप में दिखी रौनक

    HighLights

    1. 10 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए।

    2. मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, पीएसयू बैंक दबाव में रहे।

    3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर होकर बंद हुआ।

    नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में 10 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके बाद प्रमुख सूचकांक अंततः सपाट स्तर पर बंद हुए। वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू कारकों के बीच निवेशकों ने सावधानी बरती। जहाँ एक ओर निफ्टी मिडकैप 100 ने बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं पीएसयू (PSU) बैंकों और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखा गया।

    सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

    कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 43.27 अंक (0.06%) की मामूली बढ़त के साथ 78,542.44 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 13.15 अंक (0.05%) चढ़कर 24,583.80 के स्तर पर रहा।

    टॉप गेनर्स (Top Gainers) बढ़त (%) टॉप लूजर्स (Top Losers) गिरावट (%)
    टाइटन कंपनी (Titan) 3% SBI 2.39%
    टाटा कंज्यूमर 2.4% ITC 1.2%
    बजाज फाइनेंस 2.2% Eternal 1.5%
    श्रीराम फाइनेंस 2% डॉ रेड्डीज लैब 1.13%
    ग्रासिम 1.7% TCS 1%

    रियल्टी में चमक, बैंकिंग में सुस्ती

    सेक्टर के लिहाज से देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.3% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.4%) और प्राइवेट बैंक (0.5%) में भी खरीदारी दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑयल एंड गैस और इंफ्रा सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए।

    विशेषज्ञों की ने आज के बाजार पर क्या राय दी है?

    जियोजित इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, "हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों के जोखिम लेने की क्षमता को कम किया है। हालांकि, बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों ने बाजार को सहारा दिया। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है, जो भविष्य की दिशा तय करेंगे।"

    रुपये की स्थिति पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?

    एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securities) के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय रुपया 0.07% कमजोर होकर 95.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के दिलीप परमार का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की मांग के कारण रुपया दबाव में है, जिसके 95.00 से 95.50 के दायरे में रहने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)