सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹6 वाला पेनी स्टॉक बना रॉकेट! SAIL से मिला बड़ा ऑर्डर, क्या यह होगा अगला मल्टीबैगर?

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:24 PM (IST)

    SEPC को SAIL से ₹854.57 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला, जिससे कंपनी के शेयर में करीब 4% की तेजी आई। यह ऑर्डर SAIL के IISCO स्टील प्लांट के विस्तार प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

    SEPC

    SEPC 

    HighLights

    1. SEPC को SAIL से ₹854.57 करोड़ का बड़ा ऑर्डर।

    2. कंपनी के शेयर में करीब 4% की जोरदार तेजी।

    3. ऑर्डर SAIL के IISCO स्टील प्लांट विस्तार प्रोजेक्ट हेतु।

    नई दिल्ली| शेयर बाजार में कई बार छोटे शेयर भी बड़ी खबर की वजह से निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक अब चर्चा में है। 10 रुपये से कम कीमत वाले SEPC के शेयर में उस समय तेजी देखने को मिली, जब कंपनी को देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक SAIL से 854.57 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब  फीसदी तक चढ़ गए और ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सामान्य से काफी ज्यादा रहा। अब सवाल यह है कि आखिर यह ऑर्डर कितना बड़ा है। कंपनी को यह काम किस प्रोजेक्ट के लिए मिला है. और क्या इससे आने वाले समय में कंपनी के कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है।

    SAIL से मिला बड़ा ऑर्डर

    बुधवार को शेयर बाजार में कमजोरी के बीच SEPC के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 6.22 फीसदी बढ़कर 6.32 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के शेयरों में खरीदारी भी काफी ज्यादा रही। ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़कर 2.94 करोड़ शेयर तक पहुंच गया, जबकि औसत वॉल्यूम करीब 1.98 करोड़ शेयर का रहा। शेयर में यह तेजी कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर की वजह से आई।

    SAIL ने जारी किया LoA

    SEPC ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे Steel Authority of India Limited यानी SAIL के IISCO Steel Plant, बर्नपुर से Letter of Acceptance यानी LoA मिला है।

    • यह ऑर्डर SAIL के 4.08 MTPA क्रूड स्टील विस्तार प्रोजेक्ट के तहत मिला है.।
    • कंपनी इस प्रोजेक्ट में Pellet Plant Balance of Plant यानी BOP के साथ सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क का काम करेगी।
    • इस पूरे ऑर्डर की कीमत 854.57 करोड़ रुपये है।

    32 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

    कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट को 32 महीनों के भीतर पूरा करना होगा। प्रोजेक्ट की समय सीमा कॉन्ट्रैक्ट साइन होने की तारीख या Letter of Acceptance मिलने के 30 दिन बाद शुरू मानी जाएगी। यह प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल के बर्नपुर स्थित SAIL के IISCO स्टील प्लांट में चल रहे क्षमता बढ़ाने के कार्यक्रम का हिस्सा है।

    क्या करती है SEPC?

    SEPC एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC कंपनी है। कंपनी पानी, बिजली, स्टील, प्रोसेस इंडस्ट्री और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे करती है। SEPC इंजीनियरिंग से लेकर सामान की खरीद, निर्माण और प्रोजेक्ट शुरू करने तक का पूरा काम करती है। कंपनी भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Manipal Health IPO Listing: मणिपाल हेल्थ की मार्केट में शानदार एंट्री, शेयर 11% चढ़े! कितनी है कंपनी की वैल्यूएशन?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)