सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Market Outlook: युद्ध का खौफ! 49 लाख करोड़ डूबने के बाद आज कैसा रहेगा बाजार? इन 5 शेयरों पर रखें नजर

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 08:27 AM (IST)

    आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट की आशंका है, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक बाजारों में हाहाकार मचा रखा है। ग ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अगर आप आज शेयर बाजार में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो जरा सीट बेल्ट बांध लें...! दुनिया भर के बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है और भारतीय बाजार भी आज भारी गिरावट के साथ खुलने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध, जिसने क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में आग लगा रखी है। सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी करीब 173 पॉइंट नीचे यानी 23,555 के आस-पास ट्रेड कर रहा है। सीधा सा मतलब है कि आज भी बाजार लाल निशान (गिरावट) में ही खुलने के पूरे चांस बन रहे हैं। 2026 में अब तक भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है, जिससे सभी क्षेत्रों में बाजार मूल्य का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो गया है और लगभग 15 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भारत के कुल बाजार पूंजीकरण (एमसीएपी) में 2026 में अब तक 533 अरब डॉलर (करीब 49.21 लाख करोड़ रुपये )से अधिक की गिरावट आई है, जो 2011 के बाद से सबसे तेज गिरावट है, जब भारतीय बाजारों में पूरे वर्ष के दौरान लगभग 625 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

    कल कैसा रहा बाजार और आज की क्या है उम्मीद?

    कल (गुरुवार को) भी अपने बाजार ने निराश किया था। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के डर से सेंसेक्स करीब 829 पॉइंट गिरकर 76,034 पर आ गया और निफ्टी 227 पॉइंट टूटकर 23,639 पर बंद हुआ।

    दुनिया भर के बाजारों में मंदी (Global Sell-off)

    सिर्फ अपना ही नहीं, अमेरिका और एशिया के बाजारों का भी मूड बहुत खराब है:

    एशिया
    जापान का निक्केई 2% और साउथ कोरिया का कोस्पी 3% तक धड़ाम हो गया है। हांगकांग के बाजार भी नीचे हैं।

    अमेरिका (Wall Street)
    कल अमेरिकी बाजार भी बुरी तरह गिरे। डाउ जोंस, S&P 500 और नैस्डैक सब लाल निशान में बंद हुए। Nvidia, Apple, Amazon और Tesla जैसे बड़े और दिग्गज शेयरों की भी अच्छी-खासी पिटाई हुई है।

    इस मार्केट की गिरावट के पीछे दो सबसे बड़े विलेन

    1. अमेरिका-ईरान युद्ध

    दोनों देशों के बीच लड़ाई अपने दूसरे हफ्ते में पहुँच गई है और तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि वो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद रखेंगे। ऊपर से ईरान ने दो ऑयल टैंकरों पर हमला भी कर दिया है।

    2. क्रूड ऑयल 100 डॉलर के करीब

    इस हमले की वजह से कच्चे तेल के दाम अचानक 9% उछलकर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुँच गए थे। हालांकि अभी ब्रेंट क्रूड थोड़ा शांत होकर 99.73 डॉलर पर है, लेकिन इससे दुनिया भर में महंगाई (Inflation) बढ़ने का डर सता रहा है।

    खबरें और भी

    भारत में महंगाई और सोने की कीमतों में कितनी तेजी?

    भारत में भी फरवरी महीने में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 3.21% हो गई है (जनवरी में यह 2.75% थी)। खाने-पीने की चीजों और कपड़ों के दाम बढ़ने से यह उछाल आया है। जब भी दुनिया में कोई टेंशन होती है, लोग सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए सोने की तरफ भागते हैं। सोने का भाव भी बढ़कर 5,112 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है।

    Stocks in Focus :आज किन शेयरों पर रखें नजर?

    TVS Motor

    कंपनी नेअपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'TVS Orbiter V1' लॉन्च किया है, जिसमें 1.8 kWh की बैटरी है।

    JK Lakshmi Cement

    कंपनी को असम में चूना पत्थर (Limestone) की दो खदानों का लीज़ मिला है। साथ ही इन्होंने NECEM Cements में 77.96% हिस्सेदारी भी खरीदी है।

    Bank of Baroda

    बैंक ने 500 मिलियन डॉलर का सिंडिकेटेड लोन जुटाया है।

    Raymond Realty

    मुंबई (MMR) में 9 एकड़ का एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिससे इन्हें 2000 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है।

    Aster DM Healthcare

    कंपनी अस्पतालों में 4,080 नए बेड जोड़ने के लिए आने वाले सालों में 4,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है।

    Results Today: आज किन कंपनियों के आएंगे नतीजे?

    PNGS रेवा डायमंड ज्वैलरी, विविमेड लैब्स और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) आज अपनी तिमाही कमाई के आंकड़े जारी करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)