Share Market Live: बिकवाली के दबाव से टूटा बाजार, Nifty 25500 के नीचे बंद, IT और मेटल समेत कई सेक्टर में भारी गिरावट
गुरुवार को आई गिरावट के बाद आज शुक्रवार को फिर से शेयर बाजार भारी नुकसान के साथ क्लोज हुए। आईटी, मेटल, एनर्जी और एफएमसीजी समेत अन्य सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका
नई दिल्ली। शेयर बाजार के लिए 13 फरवरी शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। क्योंकि, मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों के साथ-साथ मेटल, एनर्जी और एफएमसीजी शेयरों में भी गिरावट आई। निफ्टी 25500 के नीचे 25471 पर क्लोज हुआ। वहीं, सेंसेक्स भी 560 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इससे पहले गुरुवार को IT स्टॉक्स में बिकवाली के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें बेंचमार्क निफ्टी 50 25,800 के करीब आ गया। सेंसेक्स 558.72 पॉइंट्स या 0.66% गिरकर 83,674.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 146.65 पॉइंट्स या 0.57% गिरकर 25,807.20 पर रहा।
ये भी पढ़ें - कमजोर Q3 नतीजों से औंधे मुंह गिरा LG Electronics का शेयर, इन वजहों से रेवेन्यू और प्रॉफिट में आई कमी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Share Market Live Updates: सपोर्ट लेवल के करीब Nifty50, अब 25650 होगा अहम रेजिस्टेंस
इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक वैष्णव ने कहा है कि बाजार अब अहम सपोर्ट ज़ोन के करीब है। दिनभर की कमजोरी के बाद निफ्टी 50 25,471 पर बंद हुआ। गिरावट का मुख्य कारण आईटी शेयरों में आई तेज बिकवाली रही, जिससे पूरे इंडेक्स पर दबाव बना। हालांकि गिरावट में घबराहट जैसा माहौल नहीं दिखा, बल्कि यह हालिया तेजी के बाद सामान्य करेक्शन जैसा नजर आया।
निफ्टी के लिए अब अहम सपोर्ट 25,300–25,250 के बीच होगा और मजबूत सपोर्ट 25,000 रहेगा, जबकि रेजिस्टेंस 25,650–25,750 पर होगा। जब तक 25,300 का स्तर कायम है, तब तक इसे ट्रेंड रिवर्सल नहीं माना जा सकता। हालांकि 25,250 के नीचे फिसलने पर गिरावट 25,000 की ओर बढ़ सकती है।
1.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ Nifty, सेंसेक्स भी 550 प्वाइंट्स टूटा
13 फरवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में कमजोरी देखने को मिली। आईटी, मेटल, एफएमसीजी, एनर्जी, ऑटो, बैंक, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी सेक्टर के शेयरों में तगड़ी गिरावट आ गई।
Muthoot Finance में 11% से ज्यादा की गिरावट
मुथूट फाइनेंस का शेयर (Muthoot Finance Share Price) शुक्रवार को BSE पर 11.85% गिर गया। सुबह की गिरावट के मुकाबले इसमें और गिरावट आ गई है। दोपहर 2.33 बजे इसके एक शेयर का प्राइस 3601.90 रुपये है। ये गिरावट तब आई है, जब कंपनी ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। इसका नेट प्रॉफिट लगभग दोगुना होकर 2,656 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,363 करोड़ रुपये था। इसके प्रॉफिट को प्रोविजन में 47% की गिरावट से सपोर्ट मिली, जो कि 111 करोड़ रुपये के रह गए।
Lifesciences Q3 Profit: प्रॉफिट ₹87.06 करोड़ से बढ़कर ₹108.83 करोड़ हुआ
लाइफसाइन्स ने अपने तीसरी तिमाही का नतीजा जारी कर दिया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 108.83 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 87.06 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल इनकम 807.47 करोड़ रुपये रही है। ये पिछले साल की इसी तिमाही में 731.67 करोड़ रुपये थी।
Spicejet Q3 Result: कंपनी को 269.27 करोड़ रुपये का घाटा
Spicejet Q3 Result: स्पाइसजेट को वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। बीएसई को दी जानकारी के अनुसार, एयरलाइन को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 24.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,522.81 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,650.67 करोड़ रुपये थी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एटीएफ की ऊंची कीमत, रुपये के मूल्य में गिरावट और नए श्रम कानूनों के एकमुश्त प्रभाव ने तीसरी तिमाही में एयरलाइन के खर्चों को बढ़ा दिया है।
आईटी शेयरों में कोरोना काल के बाद से सबसे बुरा सप्ताह, क्या करनी चाहिए और बिकवाली?
Share Market Live Updates: AI के डर के चलते आईटी शेयरों में पिछले 2-3 कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट हावी है और आईटी शेयरों के लिए यह मंदी कोरोना काल में मार्च 2020 के बाद से खराब सप्ताह के तौर पर रही है। ऐसे में मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि इस स्तर पर घबराहट में बिकवाली करना अच्छा विचार नहीं हो सकता है। दरअसल, टेक शेयरों में यह बिकवाली एआई से जुड़े टूल्स और उनसे कंपनियों के बिजनेस प्रभावित होने की आशंका से आई है।
M&M Shares Fall: तिमाही नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट जारी
देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 12 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 2 प्रतिशत से अधिक गिर गए। हालांकि, निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने 3520 रुपये का लो लगा दिया।
Deepak Nitrite Q3 Results: Q3 में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट और रेवेन्यू में मामूली उछाल
स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी दीपक नाइट्रेट को तीसरी तिमाही में 99.8 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें सिर्फ डेढ़ फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, राजस्व में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,975 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 1,903.4 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, अन्य आय में गिरावट आई और यह घटकर 8.5 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वर्ष यह 21 करोड़ रुपये थी।
इंफोसिस के शेयरों ने लगाया 52 वीक लो, 1281 रुपये पर पहुंचा भाव
Share Market Live Updates: आईटी शेयरों में जारी बिकवाली के चलते इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो समेत कई स्टॉक्स बुरी तरह टूट गए हैं। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों ने 13 फरवरी को 52 वीक लो लगा दिया। कंपनी के शेयरों ने सुबह शुरुआती कारोबार में 1281.50 रुपये का स्तर छू लिया।
Share Market Live Updates: निफ्टी50 के 44 शेयरों में गिरावट, सिर्फ 6 शेयर दिखा रहे हैं तेजी
शेयर बाजार में गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेंचमार्क निफ्टी50 के 44 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है और इनमें इंफोसिस और टीसीएस के शेयर शामिल हैं। साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ हिंडाल्को, निफ्टी का टॉप लूजर शेयर है। वहीं, बजाज फाइनेंस और बीईएल समेत अन्य शेयरों में हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
Puravankara Share Price: घाटे से मुनाफे में आई पूर्वांकरा
पूर्वांकरा घाटे से मुनाफे में आ गयी है। Q3 में इसका प्रॉफिट 58.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसे 92.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं इसका रेवेन्यू 236 प्रतिशत बढ़कर 1,069.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 318.2 करोड़ रुपये था।
Transrail Lighting Share Price: ट्रांसरेल लाइटिंग को मिला नया ऑर्डर
ट्रांसरेल लाइटिंग को कुल 2,350 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जिनमें मुख्य रूप से घरेलू T&D सेगमेंट के साथ-साथ एक सिविल ऑर्डर और पोल्स और लाइटिंग में कुछ खास ऑर्डर शामिल हैं। इन नए ऑर्डर के साथ, FY26 के लिए कंपनी का कुल ऑर्डर इनफ्लो 7,980 करोड़ रुपये को पार कर गया है। इस पॉजिटिव खबर से कंपनी के शेयर में 1.5 फीसदी की तेजी दिख रही है।
Engineers India Share Price: इंजीनियर्स इंडिया का शेयर 12% उछला
Q3 में इंजीनियर्स इंडिया का प्रॉफिट तीन गुना होकर ₹347.2 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹109 करोड़ रहा था। वहीं रेवेन्यू साल-दर-साल 58.3% बढ़कर ₹764.5 करोड़ से ₹1,210.2 करोड़ हो गया। इसी के नतीजे में कंपनी के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा तेजी दिख रही है।
डॉलर के मुकाबले आज रुपया हुआ कमजोर
Rupee vs Dollar: आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर की तुलना में 8 पैसे गिरकर 90.69 पर आ गया।
Share Market Live Updates: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 25600 के नीचे आया निफ्टी
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, 13 फरवरी को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 755.40 पॉइंट्स या 0.90 फीसदी गिरकर 82,919.52 पर और निफ्टी 223.30 पॉइंट्स या 0.87 फीसदी गिरकर 25,583.90 पर रहा। निफ्टी पर SBI लाइफ इंश्योरेंस, इटरनल, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल, HDFC लाइफ हरे निशान में दिखे, जबकि इंफोसिस, TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को, विप्रो में गिरावट है।
ONGC Share Price: ओएनजीसी ने किया डिविडेंड का एलान
तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का प्रॉफिट 22.6% बढ़कर 11,946.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 9,746.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 0.1% बढ़कर 1,67,422.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,67,212.6 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने हर इक्विटी शेयर पर 6.25 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का एलान किया है।
Coal India Share Price: कोल इंडिया का मुनाफा गिरा
कोल इंडिया के मुनाफे में गिरावट आई है। Q3 में इसका प्रॉफिट 15.6% घटकर 8,491.2 करोड़ रुपये से 7,166 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 5.2% घटकर 36,858.6 करोड़ रुपये से 34,924.2 करोड़ रुपये रह गया।
IT Stocks: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, "IT कंपनियां AI में बदलाव के लिए तैयार"
कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि इंडियन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनियां फ्यूचर में आगे बढ़ने के लिए अच्छी स्थिति में हैं, फिर भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं और ग्लोबल डिमांड में कमी की वजह से सेक्टर के स्टॉक्स पर दबाव बना हुआ है। नई दिल्ली में भारत की टेक्नोलॉजी सर्विसेज पर नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब रोडमैप के लॉन्च पर बोलते हुए, गोयल ने कहा कि कंपनियों को भविष्य को लेकर “निराश नजरिया” नहीं रखना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमारी कंपनियाँ फ्यूचर को अपनाने के लिए बहुत अच्छी तरह तैयार हैं,”। उन्होंने IT स्टॉक खरीदने की अपील की क्योंकि उन्हें देश के इकोसिस्टम पर पूरा भरोसा है।
Stock Market LIVE: अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
कल अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट आई, जबकि आज अधिकतर एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। ये भी भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का एक संकेत है।
Q3 Results: 14 फरवरी को ये कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया), भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स, सेलो वर्ल्ड, कॉनकॉर्ड ड्रग्स, ईजी ट्रिप प्लानर्स, पेन्नार इंडस्ट्रीज, प्रकाश इंडस्ट्रीज, PTC इंडिया, सिगाची इंडस्ट्रीज, VIP इंडस्ट्रीज और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया 14 फरवरी को अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Q3 Results Today: आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
इप्का लैबोरेटरीज, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस फर्स्टक्राई, एल्केम लैबोरेटरीज, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, आजाद इंजीनियरिंग, सीमेंस एनर्जी इंडिया, फोर्टिस हेल्थकेयर, जीएमआर एयरपोर्ट्स, इनॉक्स विंड, केफिन टेक्नोलॉजीज, इन्फो एज (इंडिया), नारायण हृदयालय, टेनेको क्लीन एयर इंडिया, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, और वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।