Share Market Today LIVE: गिरावट पर खुले और बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, Nifty 25682 पर क्लोज, Sensex 671 अंक उछला
Share Market Today Live: 16 फरवरी को कमजोर शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी 25700 के करीब जाकर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स ने भी 671 अंक उछलकर 83290 पर क्लोजिंग दी।
-1771208411066_m.webp)
शेयर बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत
नई दिल्ली। 16 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, सुबह ओपनिंग गिरावट के साथ हुई लेकिन उसके बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी ने 25372 का निचला स्तर छुआ और फिर तेजी के साथ 25682 के ऊपर क्लोजिंग दी। निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों में पावरग्रिड 4.74 फीसदी की तेजी के साथ पहले नंबर पर रहा। इसके अलावा, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज और मैक्सहेल्थ भी टॉप गेनर रहे।
IT स्टॉक्स में भारी कमजोरी और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (FII) की लगातार बिकवाली के बाद मार्केट का सेंटिमेंट नाजुक बना हुआ है। हालांकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने सपोर्ट दिया है, लेकिन बड़े पैमाने पर उनकी हिस्सेदारी सीमित रही है, जो बड़े पैमाने पर मजबूती के बजाय चुनिंदा खरीदारी का है।
ये भी पढ़ें - गजब का पेनी स्टॉक! 5 साल में ₹50 हजार के बना दिए ₹19 लाख; खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
शेयर मार्केट का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो अब भी कमजोर
बाजार के बंद होने पर इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि 16 फरवरी की तेजी के बाद बाजार का मूड पॉजिटिव जरूर दिख रहा है, लेकिन एडवांस-डिक्लाइन (1208 बढ़त बनाम 1713 गिरावट) यह संकेत देता है कि तेजी फिलहाल चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित है। ऐसे में कल के लिए स्टॉक चयन सोच-समझकर करना होगा।
बढ़त के साथ बंद हुए Nifty और Sensex, ये रहे टॉप गेनर व लूजर शेयर्स
शेयर बाजार 16 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी व सेंसेक्स दोनों ने पॉजिटिव नोट पर क्लोजिंग दी। निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों में पावरग्रिड 4.74 फीसदी की तेजी के साथ पहले नंबर पर रहा। इसके अलावा, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज और मैक्सहेल्थ भी टॉप गेनर रहे। वहीं, टॉप लूजर की लिस्ट में क्वालिटी वॉल्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर रहे।
Stock Market में इन तीन वजहों से आई तेजी
शेयर बाजार में इन तीन वजहों से अचानक तेजी आई।
पहला: वैल्यू बाइंग- निवेशकों ने पिछले गिरावट वाले शेयरों में अच्छी खरीदारी की। रियल्टी, फार्मा और FMCG सेक्टर में मजबूत मांग दिखी। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82,627 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 336 अंक नीचे 25,471 पर आया था। आज निवेशकों ने इन कमजोर शेयरों को सस्ते दाम पर खरीदा।
दूसरा: मिले-जुले वैश्विक संकेत- एशियाई बाजारों से मिश्रित संकेत मिले। हैंग सेंग इंडेक्स 0.4-0.5% बढ़ा, जबकि निक्केई 225 लगभग सपाट रहा। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टी पर बंद थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए, जिससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला।
तीसरा: रुपए में हल्की कमजोरी- रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 90.67 पर पहुंचा। विदेशी फंड के आउटफ्लो, मजबूत डॉलर, कच्चे तेल की हल्की बढ़त और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी से दबाव रहा। फिर भी बाजार में सकारात्मक माहौल बना।
शेयर बाजार में अचानक आई तेजी, सेंसेक्स 500+ अंक उछला
शेयर बाजार के दूसरे सत्र में अचानक तेजी आई। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर ऊपर गया। निफ्टी 25,650 के पार पहुंचा। बैंकिंग और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। BSE, Natco Pharma और Infosys सबसे ज्यादा सक्रिय रहे। निवेशकों में उत्साह बढ़ा
Gold Silver ETF Crash: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में क्यों आई बड़ी गिरावट?
सोने-चांदी में भारी कमी के बीच गोल्ड-सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold Silver ETF) में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में अच्छी बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुकिंग की, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा। दोपहर 12:45 बजे तक एडेलवाइस सिल्वर ETF करीब 3% नीचे था। इसके अलावा बंधन बैंक, कोटक, आदित्य बिड़ला, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल, एसबीआई, मिराए एसेट और निप्पॉन इंडिया (सिल्वरबीज) जैसे कई सिल्वर ETF 2% से ज्यादा गिरे।
गोल्ड ETF में चॉइस गोल्ड ETF लगभग 2% नीचे रहा। एंजेल वन, मोतीलाल ओसवाल और कोटक गोल्ड ETF में मामूली नुकसान हुआ, जबकि कुछ अन्य हल्की बढ़त में थे। बाजार नियामक सेबी ने इन ETF में हाल की ज्यादा उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्राइस बैंड की समीक्षा का प्रस्ताव किया है। इससे निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा मिल सकती है।
IT Stocks Crash: एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को क्या दी सलाह?
एआई स्टॉक्स में गिरावट को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जनरेटिव एआई से 25-30% काम प्रभावित हो सकता है, जिससे आने वाले 3-4 सालों में 10-12% कमाई घट सकती है। इसके अलावा, ग्लोबल टेक सेक्टर में कमजोरी, रुपए की गिरावट और विदेशी निवेशकों (FPI) के पैसे निकालने से भी माहौल खराब हुआ है।
अमेरिका में जनवरी में नौकरियां बढ़ीं, लेकिन ज्यादातर हेल्थकेयर सेक्टर में। इससे फेडरल रिजर्व ब्याज दरें ज्यादा समय तक ऊंची रख सकता है, जो टेक शेयरों पर दबाव डालता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि निवेशक सतर्क हैं, क्योंकि एआई से आईटी कंपनियों की ग्रोथ और कमाई पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।
IT Stocks Crash: आईटी स्टॉक्स में क्यों आ रही गिरावट?
इस महीने की शुरुआत से भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई है। मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बढ़ती चिंता है। Anthropic कंपनी ने अपने Claude AI चैटबॉट के लिए एक कानूनी एआई टूल लॉन्च किया, जिससे सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों के बीच ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ने का डर है। AI अब कोड लिखने, बग ठीक करने और सिस्टम तेजी से तैयार करने जैसे काम खुद कर सकता है। इससे आईटी कंपनियों के पारंपरिक काम जैसे ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट, मेंटेनेंस और टेस्टिंग पर असर पड़ सकता है। ये सेगमेंट आईटी इंडस्ट्री की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं।
IT Stocks Crash: TCS और Infosys जैसे आईटी स्टॉक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट
आज भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में फिर गिरावट आई। निवेशकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती चिंता का असर जारी है। इससे आईटी सेक्टर में नौकरियां और कमाई पर बुरा प्रभाव पड़ने का डर है।
सुबह के कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1% टूटकर 32,360 पर आ गया। यह इंडेक्स लगातार चार दिनों से गिर रहा है और अब तक 9% से ज्यादा नीचे आ चुका है। साल 2025 में यह 13% गिरा था, जबकि 2026 में अब तक कुल 15% की गिरावट हो चुकी है।
इन्फोसिस के शेयर (infosys share price) 2% से ज्यादा गिरकर 1,341 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच दिनों में यह 10% और एक महीने में 20% से ज्यादा टूट चुका है। टेक महिंद्रा (tech mahindra share price), विप्रो और एलटीआई माइंडट्री के शेयर भी 1% के आसपास नीचे आए।
टीसीएस (tcs share price), एचसीएल टेक और एमफेसिस में छोटी गिरावट रही, जबकि कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स थोड़े ऊपर कारोबार कर रहे थे।एआई के कारण आईटी कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है, इसलिए निवेशक सतर्क हैं। आगे क्या होगा, यह एआई के विकास और नए ऑर्डर पर निर्भर करेगा।
India's wholesale inflation: जनवरी में बढ़ी थोक महंगाई की दर, WPI 1.81% रही
खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई दर के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) से जुड़ी मुद्रास्फीति जनवरी में 1.81 प्रतिशत रही, जो दिसंबर 2025 में 0.83 प्रतिशत से अधिक है। जनवरी 2026 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से बुनियादी धातुओं, अन्य विनिर्माण वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य वस्तुओं और वस्त्रों आदि के निर्माण की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है।
Natco Pharma shares: नैटको फार्मा के शेयरों में 11% की तेजी, दवा के लिए मिली अहम मंजूरी
भारत में डायबिटिजी की नई दवा 'सेमाग्लूटाइड' लॉन्च करने की मंजूरी मिलने के बाद 16 फरवरी को नैटको फार्मा के शेयरों में 11% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेमाग्लूटाइड का उपयोग लॉन्ग टर्म में वजन को नियंत्रित करने और टाइप-2 मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है। नैटको फार्मा के शेयर 830 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 932 रुपये का हाई लगा दिया।
Aye Finance Limited के शेयरों की सपाट लिस्टिंग, नुकसान में निवेशक
बाजार में कमजोरी के बीच आज Aye Finance Limited के शेयरों की सपाट लिस्टिंग हुई। 16 फरवरी को मार्केट में इस कंपनी के शेयर एनएसई पर 129 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए और शेयरधारकों को आईपीओ प्राइस के मुकाबले कोई मुनाफा नहीं हुआ। फिलहाल, कंपनी के स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 124.61 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
Ola Shares Fall: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 7% तक गिरे, लगाया 52 वीक लो
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 16 फरवरी को लगभग 7 प्रतिशत गिर गए और इसके साथ ही शेयरों ने 52 सप्ताह का निचला स्तर छू लिया। शेयरों में यह गिरावट चालू वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई। दरअसल, रिजल्ट के बाद कुछ ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक की रेटिंग घटा दी है, जबकि कुछ ने अपने टागेट प्राइस कम कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर- रिकॉर्ड हाई से 80% गिरे Ola इलेक्ट्रिक शेयर, 157 से 29 रुपये पर पहुंचा भाव, समझें क्यों आ रही लगातार गिरावट?
IT शेयरों में बिकवाली से म्यूचुअल फंड हाउसेज को 50000 करोड़ का नुकसान
Share Market Live Updates: आईटी शेयरों में जारी गिरावट से आम निवेशकों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड हाउसेज को भी तगड़ा नुसान हुआ है। शीर्ष 10 आईटी शेयरों में म्यूचुअल फंडों का ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट 13 फरवरी तक घटकर 3.04 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो जनवरी 2026 के अंत में 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जिससे 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
Religare Enterprises Shares: बिजनेस डीमर्जर के फैसले से गिरे रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) के शेयर 16 फरवरी को 2.5% गिर गए। यह गिरावट बर्मन परिवार के उस फैसले के बाद आई है, जिसमें कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस बिजनेस को दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में डिमर्ज करने के प्लान को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल, इस कदम का उद्देश्य शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग और रणनीतिक फोकस को तेज करना है।
Manappuram Finance Share Price: आरबीआई ने दी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने BC एशिया इन्वेस्टमेंट्स XXV और BC एशिया इन्वेस्टमेंट्स XIV द्वारा मणप्पुरम फाइनेंस के पेड-अप इक्विटी कैपिटल/कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स के 41.66% तक के कंट्रोल और शेयरहोल्डिंग के प्रस्तावित अधिग्रहण को अपनी फाइनल मंजूरी दे दी है।
Kwality Walls Listing: क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग रही कमजोर
HUL से अलग होने के बाद आज क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग हुई है। इसकी लिस्टिंग कमजोर रही। कंपनी का शेयर 40.20 रुपये के एडजस्टेड प्राइस के मुकाबले लाल निशान में 29.80 रुपये पर खुला। हालांकि गिरावट के बाद ये शेयर चढ़ा है और करीब सवा 10 बजे ये 31 रुपये पर आ गया है, जो लिस्टिंग प्राइस से 4 फीसदी की ग्रोथ है।
RBI के नए नियमों से बीएसई, एंजल वन और ग्रो को लगा झटका
Share Market LIVE: सोमवार, 16 फरवरी को शुरुआती कारोबार में कैपिटल मार्केट कंपनियों के शेयर गिर गए। ऐसा कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के बाद हुआ। RBI ने पिछले हफ्ते उन कंपनियों के लोन के लिए नियम कड़े कर दिए जो शेयर और कमोडिटी में प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग करती हैं और क्लाइंट को लेवरेज देती हैं। यह नया कदम देश में सट्टा बाजार की एक्टिविटी को कम करने के मकसद से उठाया गया है।
Share Market Live Updates: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 82500 के नीचे आया सेंसेक्स
सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 82,626.76 के मुकाबले 82,480.40 पर खुला है, जबकि निफ्टी 25,471.10 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,423.60 पर खुला है। शुरुआत कारोबार में अदणी पोर्ट्स, टाइटन और इंफोसिस लाल निशान में हैं।
NSE IPO: एनएसई के आईपीओ लॉन्च से पहले नई अड़चन
भारत के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE), की लिस्टिंग एक नई रुकावट आ गयी है। NSE के पब्लिक होने की चर्चा करीब दस साल से चल रही है। मगर एक्सचेंज को इस सफर में एक और रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। NSE के प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) की तरफ से जारी किए गए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक रिट पिटीशन फाइल की गई है। क्या है ये याचिका - यहां पढ़ें पूरी खबर
Azad Engineering Share Price: आजाद इंजीनियरिंग के प्रॉफिट में जोरदार उछाल
Q3 में आजाद इंजीनियरिंग के प्रॉफिट में जोरदार उछाल आई है। इसका प्रॉफिट 44.3% बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 23.9 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 31.7% बढ़कर 158.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 120.5 करोड़ रुपये था।
Ola Share Price: ओला के घाटे और रेवेन्यू में गिरावट
Q3 में ओला का घाटा 564 करोड़ रुपये के मुकाबले कम होकर 487 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं रेवेन्यू 1,045 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले 55% घटकर 470 करोड़ रुपये पर आ गया। आज कंपनी का शेयर फोकस में रहेगा।
Gold & Silver ETF: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के लिए लागू होगा प्राइस बैंड
हाल के हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर पर करीब से नजर रखने के लिए मजबूर किया है। शुक्रवार को, सेबी ने दो कीमती धातुओं, सोने और चांदी के ETF पर +/-20% प्राइस बैंड लगाने का प्रस्ताव रखा। सेबी ने कहा कि प्राइस बैंड का कुछ हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट में इन मेटल्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर कर सकता है। रेगुलेटर डेट और इक्विटी इंडेक्स पर ETF के लिए ग्रेडेड प्राइस बैंड का भी प्रस्ताव दे रहा है, जिसमें +/-20% की रेंज भी होगी।
Kwality Walls Listing Price: एचयूएल से अलग होने के बाद आज होगी क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग
आज सोमवार को क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) का शेयर भारत के दोनों एक्सचेंज - NSE और BSE - पर लिस्ट होगा। यह लिस्टिंग हिंदुस्तान यूनिलीवर से आइसक्रीम बिजनेस के डीमर्जर के बाद होने जा रही है और यह दोनों कंपनियों के लिए एक स्ट्रक्चरल बदलाव भी दिखाता है।
Stock Market News Live: घरेलू म्यूचुअल फंड ने स्मॉलकैप में होल्डिंग्स बढ़ाई
घरेलू म्यूचुअल फंड ने जनवरी 2026 में NIFTY स्मॉलकैप 100 के 75% हिस्से में अपनी होल्डिंग बढ़ाई, जो दिसंबर 2025 में 66% थी। मिडकैप स्पेस में, इन फंड्स ने महीने के दौरान NIFTY मिडकैप 100 के 54% हिस्से में हिस्सेदारी बढ़ाई। मोतीलाल ओसवाल के डेटा के अनुसार, स्मॉलकैप 100 बास्केट में फार्मास्यूटिकल्स, इंडस्ट्रियल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल्स ने इंक्रीमेंटल खरीदारी का एक बड़ा हिस्सा लिया।
Share Market Live Updates: सेंसेक्स के लिए 82000 का लेवल है अहम
पिछले हफ्ते करीब 953 पॉइंट्स गिरने के बाद BSE सेंसेक्स 82,626 पर बंद हुआ था। जानकारों का अनुमान है कि इंडेक्स निफ्टी के मूवमेंट जैसा ही परफॉर्म करेगा। इसके लिए 82,000 के पास इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। इस लेवल से नीचे जाने पर 81,300-81,000 जोन की ओर और करेक्शन हो सकता है। ऊपर की तरफ, 83,300-83,500 एक मुख्य रेजिस्टेंस बैंड के तौर पर काम करेगा। बुलिश मोमेंटम को वापस लाने के लिए इस रेंज से ऊपर लगातार मूव करना जरूरी है।
Share Market Live Updates: कमजोरी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार
आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार (Share Market Live Updates) में निगेटिव शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह गिफ्ट निफ्टी (Today Gift Nifty) में कमजोरी दिख रही है, जो शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत माना है। करीब साढ़े 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 37.50 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,416 पर है। जानकारों का मानना है कि निफ्टी के अहम मूविंग एवरेज से नीचे जाने और जरूरी सपोर्ट लेवल से नीचे गिरने के साथ, मिले-जुले ग्लोबल संकेतों और लगातार सेक्टर के दबाव के बीच ट्रेडर्स सावधानी बरत सकते हैं।