Share Market Today Highlights: उठापटक के बाद तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, सेंसेक्स रहा 77000 के ऊपर; मेटल और रियल्टी स्टॉक्स उछले
Sensex Today, Nifty Today Highlights: दिन भर की उठापटक के बाद, 4 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing) हुए। निफ्टी 24,100 के स्तर से ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,269.40 पर, और निफ्टी 121.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आई तेजी
नई दिल्ली। दिन भर की उठापटक के बाद, 4 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद (Stock Market Closing) हुए। निफ्टी 24,100 के स्तर से ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,269.40 पर, और निफ्टी 121.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ।
निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल शामिल रहे। दूसरी ओर, गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल रहे।
सेक्टोरल मोर्चे पर, मेटल, रियल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा इंडेक्स में लगभग 0.5–1% की बढ़त देखी गई, जबकि IT, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, व्यापक बाजारों का रुख भी सकारात्मक रहा, जिसमें निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.5% की बढ़त दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार ने अरबपतियों को किया मालामाल, अदाणी-दमानी और जिदंल समेत इनकी दौलत में कई बिलियन डॉलर का उछाल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
दिन भर की उठापटक के बाद, 4 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,100 के स्तर से ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,269.40 पर, और निफ्टी 121.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ।
निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल शामिल रहे।
Ambuja Cements Q4 Results: कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 78% बढ़ा
Q4 में अंबुजा सीमेंट्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 78% बढ़कर ₹1,830 करोड़ रहा। वहीं इसके रेवेन्यू में भी 10% की बढ़ोतरी हुई।
Healthcare Stocks Today: 3 बजे हेल्थकेयर शेयरों का हाल कैसा?
Aditya Birla Capital Share Today: प्रॉफिट बढ़ने से उछला आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर
आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 347.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 2.45 रुपये या 0.71 प्रतिशत की बढ़त थी। इसने इंट्राडे में 355.60 रुपये का उच्चतम स्तर और 344.80 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। Q4 में इसका शुद्ध लाभ 31% बढ़कर 1,128 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 864 करोड़ रुपये था।
Nifty Gainer Stocks Today: सवा 2 बजे निफ्टी के किन शेयरों में तेजी?
Stock Market LIVE: 2 बजे किस सेक्टर में तेजी, किसमें गिरावट?
Stock Market Today LIVE: बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त?
शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आने के बाद निवेशकों ने अपना मुनाफा बुक कर लिया, जिससे शेयर बाजार ने सारी बढ़त गंवा गी। आज आई तेजी को अप्रैल महीने के ऑटो बिक्री के आँकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और सकारात्मक राजनीतिक संकेतों से काफी सहारा मिला था।
Stock Market Today LIVE: शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त
शेयर बाजार ने दोपहर पौने 2 बजे तक लगभग सारी बढ़त गंवा दी है। इस समय सेंसेक्स सिर्फ 47 और निफ्टी 15 अंक ऊपर है।
Sun TV Share Price Today: क्यों गिरा सन टीवी का शेयर?
सोमवार को सन टीवी (SUN TV Share Price Today) के शेयर में भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर 1 बजे BSE पर 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 563.25 रुपये पर है। वैसे इसमें करीब 10 फीसदी तक की गिरावट आई है। बता दें कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के रुझानों में दिख रहा है कि एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK चुनावी मैदान में शानदार शुरुआत करने जा रही है।
Sun TV, Sun Group का हिस्सा है, जिसे मीडिया दिग्गज कलानिधि मारन कंट्रोल करते हैं। कलानिधि मारन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पोते और मौजूदा मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के भतीजे हैं। स्टालिन ही DMK के प्रमुख भी हैं। डीएमके की हार विरोधी पार्टी टीवीके की जीत से सन टीवी को लेकर निवेशकों में निगेटिव रुझान बना है।
Stock Market LIVE Updates: शेयर बाजार में तेजी हुई कम
दोपहर 1 बजे शेयर बाजार में तेजी कम हो गई है। सेंसेक्स 328 अंक ऊपर 77,241.56 पर है, जबकि निफ्टी 104.50 अंक उछलकर 24,102.05 पर चल रहा है।
केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक के साथ किया समझौता
Canara HSBC Life Insurance Share Today: कंपनी ने अपने बीमा उत्पादों के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौता किया है। केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का शेयर 142.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 1.60 रुपये या 1.13 प्रतिशत की बढ़त है।
टाटा पावर की सहायक कंपनी PV इनगॉट और वेफर निर्माण क्षेत्र में उतरी
Tata Power Share Price Today: टाटा पावर की सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के निदेशक मंडल ने 6,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक नई व्यावसायिक लाइन—फोटोवोल्टिक (PV) इनगॉट और वेफर निर्माण—को अपनाने की मंजूरी दे दी है। इसका शेयर 12 बजे फ्लैट 445.25 रुपये पर है।
Crude Oil Price Today: OPEC+ बढ़ाएगा तेल का उत्पादन
OPEC+ ने रविवार को जून के लिए तेल उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी पर सहमति जताई। यह बढ़ोतरी तब तक अधिकतर कागजों पर ही रहेगी, जब तक ईरान युद्ध होर्मुज के जरिए खाड़ी में तेल की सप्लाई में रुकावट डालता रहेगा।
OPEC+ ने एक ऑनलाइन मीटिंग के बाद एक बयान में कहा कि सात OPEC+ देश जून में तेल उत्पादन के टार्गेट को 188,000 बैरल प्रति दिन बढ़ाएंगे, जो लगातार तीसरी महीने की बढ़ोतरी है।
NTPC Share Price Today: एनटीपीसी ने रामागुंडम सोलर प्रोजेक्ट में 100 MW की क्षमता चालू की
NTPC ने रामागुंडम सोलर प्रोजेक्ट में 100 MW की क्षमता चालू कर ली है। इससे कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 90 GW के करीब पहुंच गई है। आज सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.66 फीसदी चढ़कर 401.80 रुपये पर है।
Bandhan Bank Share Today: 5.5% उछला बंधन बैंक का शेयर
पौने 11 बजे बंधन बैंक का शेयर 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 210.85 रुपये पर है। पश्चिम बंगाल चुनावों के नतीजों से बाजार का ध्यान औद्योगिक विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की ओर मुड़ सकता है। यह एक ऐसा विषय है जिसने पहले ही बंधन बैंक जैसे क्षेत्रीय खिलाड़ियों में निवेशकों की दिलचस्पी जगा दी है। जैसे-जैसे चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं, अब सबका ध्यान नीतियों पर केंद्रित हो रहा है, जो निवेशकों की भावना को प्रभावित करती हैं।
Vedanta Share Price Today: वेदांता के शेयर में तेजी
करीब साढ़े 10 बजे वेदांता का शेयर लगभग 7 फीसदी उछलकर 290.25 रुपये पर है। बता दें कि डीमर्डर के बाद कंपनी का शेयर सस्ता हो गया है।
Kotak Mahindra Bank Share Today: क्यों गिरा कोटक बैंक का शेयर?
कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही (Q4FY26) के लिए अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 13% की सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की, जो ₹4,027 करोड़ रहा। वैसे आज कोटक बैंक का शेयर गिरा है। सवा 10 बजे ये 2.18 फीसदी गिरकर 375.10 रुपये पर है।
Vodafone Idea Share Price Today: एजीआर में राहत मिलने से Vi के शेयर में तेजी
10 बजे वोडाफोन का शेयर 4.21 फीसदी की मजबूती के साथ 10.65 रुपये पर है। भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाला एक ग्रुप Vodafone Idea को ₹25,000 करोड़ का कर्ज देने पर विचार कर रहा है। यह इस बात का संकेत है कि पिछले हफ्ते सरकार द्वारा कंपनी के बकाए में 27% की कटौती किए जाने के बाद, कर्ज देने वालों का कंपनी पर भरोसा बढ़ा है।
MTAR Technologies Share Price: 3.6 फीसदी गिरा एमटीएआर टेक
डेटा के अनुसार, NSE की उन स्टॉक्स की लिस्ट में जिनका मार्केट कैप 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है, 30 अप्रैल को बाजार बंद होने पर चार स्टॉक्स ने 5 साल का सबसे ऊँचा स्तर (swing high) छुआ। यह इन स्टॉक्स में तेजी (bullishness) का संकेत है। इनमें से एक एमटीएआर भी है। हालांकि आज इसका शेयर गिरा है। करीब पौने 10 बजे ये 3.62 फीसदी फिसलकर 6,217.50 रुपये पर है।
Q4 Results Today: कौन-सी कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे?
आज कई कंपनियों के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे आएंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज, आरती इंडस्ट्रीज़, आदित्य बिड़ला कैपिटल, अंबुजा सीमेंट्स, एथर एनर्जी, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, सीएसबी बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज़, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जिंदल स्टेनलेस, ज्योति लैब्स, केईआई इंडस्ट्रीज़, मणप्पुरम फाइनेंस, पेट्रोनेट एलएनजी, क्वेस कॉर्प, शोभा, टाटा केमिकल्स, और वॉकहार्ट आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगी।
Dollar vs Rupee: मामूली गिरावट के साथ खुला रुपया
रुपया आज मामूली गिरावट के साथ खुला है। सोमवार को भारतीय रुपया गुरुवार के 94.92 के बंद भाव के मुकाबले, डॉलर के मुकाबले 94.95 पर मामूली गिरावट के साथ खुला।
Share Market Today: किन शेयरों में है तेजी?
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में मारुति सुज़ुकी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, HUL और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं, जबकि नुकसान वाले स्टॉक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, ONGC, Eternal और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
Stock Market LIVE Updates: शेयर बाजार की तेज शुरुआत
लंबे वीकेंड के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) में मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex Today) 76,913.50 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 344 अंकों की मजबूती के साथ 77,257.27 पर खुला है। वहीं निफ्टी (Nifty Today) 23,997.55 के मुकाबले 66 अंक उछलकर 24,063.55 पर खुला है।