सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹44840 करोड़ के जिस साम्राज्य के लिए लड़ रही हैं करिश्मा कपूर, उसके तिमाही नतीजे जारी; मुनाफा 45% बढ़ा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:08 PM (IST)

    सोना कॉमस्टार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व और शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जिसमें BEV सेगमेंट का बड़ा योगदान है। ...और पढ़ें

    ₹44840 करोड़ के साम्राज्य वाली सोना कॉमस्टार के रिकॉर्ड तिमाही नतीजे, मुनाफा 45% बढ़ा

    ₹44840 करोड़ के साम्राज्य वाली सोना कॉमस्टार के रिकॉर्ड तिमाही नतीजे, मुनाफा 45% बढ़ा

    HighLights

    1. सोना कॉमस्टार का Q1 FY27 में रिकॉर्ड राजस्व और शुद्ध लाभ।

    2. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से राजस्व में 107% की भारी वृद्धि।

    3. कंपनी ने रोबोटिक्स और फिजिकल एआई में प्रवेश की घोषणा की।

    नई दिल्ली। भारत की दिग्गज ग्लोबल मोबिलिटी टेक्नोलॉजी सोना कॉमस्टार (सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड) जून 2025 के बाद से ही समय-समय पर चर्चे में रहती है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाले वाहनों के लिए ज़रूरी सिस्टम और पार्ट्स डिजाइन करती है, बनाती है और उनकी सप्लाई करती है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप 44840 करोड़ रुपये है। पिछले साल (2025) 12 जून को सोना कॉमस्टाैर के चेयरमैन संजय कपूर का लंदन में निधन हो गया था। 

    उनके निधन के बाद उनके परिवार में  ₹44840 करोड़ के साम्राज्य में बंटवारे को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। विवाद के बीच कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर करिश्मा कपूरा के पूर्व दिवंगत पति संजय कपूरी की कंपनी के नतीजे कैसे रहे हैं।

    मुनाफे और रेवेन्यू में रिकॉर्ड बढ़त

    सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (Sona Comstar) ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व (Revenue) और शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है।

    कंपनी के लिए यह तिमाही ऐतिहासिक रही है। कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 54% बढ़कर 1310 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी के शुद्ध लाभ (PAT) में 45% की वृद्धि देखी गई है, जो बढ़कर 181 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) भी 49% की बढ़त के साथ 303 करोड़ रुपये रहा।

    कंपनी की सफलता में इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) सेगमेंट का बड़ा हाथ रहा है। BEV से होने वाले राजस्व में सालाना आधार पर 107% की भारी बढ़त दर्ज की गई है। अब कंपनी की कुल कमाई में BEV की हिस्सेदारी 44% के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

    खबरें और भी

    रोबोटिक्स में प्रवेश

    नतीजों के साथ ही कंपनी ने अपनी नई रणनीति 'Sona Comstar 2.0' का अनावरण किया है। इसके तहत कंपनी अब रोबोटिक्स और फिजिकल एआई (Robotics & Physical AI) के नए वर्टिकल में प्रवेश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले दशक (FY35 तक) में अपने राजस्व को 10 गुना बढ़ाना है।

    कंपनी के एमडी और ग्रुप सीईओ विवेक विक्रम सिंह ने कहा, "Q1 FY27 हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। हमने न केवल वित्तीय रूप से शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि रोबोटिक्स और एआई में प्रवेश कर भविष्य की नींव भी रखी है। डेनसो (DENSO) के साथ हमारी साझेदारी हमें हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सिस्टम में मजबूती प्रदान करेगी।"

    यह भी पढ़ें- Infosys Q1 Result: भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 12% उछला; नए CEO की भी घोषणा