सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mock Trading Today: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE में हो रही ट्रेडिंग; आखिर क्या है वजह?

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:06 PM (IST)

Stock Market Open: आज 5 सितंबर को शनिवार के दिन NSE में इक्विटी और डेरिवेटिव्स सहित सभी सेगमेंट में मॉक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आज 5 सितंबर को NSE में मॉक ट्रेडिंग हुई।

  2. यह NEAT+ 7.9.0 वर्जन लागू करने के लिए थी।

  3. मॉक ट्रेडिंग तकनीक जांचने के लिए नकली अभ्यास है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन आज यानी 5 सितंबर को शनिवार के दिन भी भारत के स्टॉक एक्सचेंज खुले हैं। NSE में ट्रेडिंग हो रही है। लेकिन यह ट्रेडिंग आम दिनों होने वाली ट्रेडिंग से बिल्कुल अलग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आज शनिवार के दिन जो ट्रेडिंग हो रही है, उसे मॉक ट्रेडिंग कहते हैं।

आज यानी 5 सितंबर को को इक्विटी सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन (Today Mock Trading Session) आयोजित है।

NSE ने सर्कुलर में दी जानकारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक सर्कुलर में मॉक ट्रेडिंग में जानकारी दी। NSE ने सर्कुलर में लिख- "शनिवार, 05 सितंबर, 2026 को मॉक ट्रेडिंग प्री-ओपन कॉल ऑक्शन फ्रेमवर्क में बदलाव और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के लिए प्री-ओपन सेशन में बेस प्राइस, प्राइस बैंड और कॉल ऑक्शन के नियमों में बदलाव लागू होंगे - NEAT+ 7.9.0 का नया वर्शन। मेंबर्स ध्यान दें कि नीचे दिए गए बदलाव 05 सितंबर, 2026 से लाइव हो जाएंगे।"

NSE Cir

NSE ने नोटिस में आगे लिखा कि 24 दिसंबर, 2025 के सर्कुलर (डाउनलोड नंबर 71999) के क्रम में, एक्सचेंज शनिवार, 05 सितंबर, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। ऊपर बताए गए बदलावों के अनुसार, एक्सचेंज NEATPlus का नया वर्जन (7.9.0) पेश करेगा। सलाह दी जाती है कि सदस्य संशोधित प्री-ओपन कॉल ऑक्शन फ्रेमवर्क के लिए 05 सितंबर, 2026 से NEATPlus वर्जन 7.9.0 का इस्तेमाल करें।

Mock Trading की क्या है टाइमिंग?

मॉक तारीख: 05 सितंबर, 2026
विवरण समय
प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग सेशन-1  
मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो सेशन-1 खुलने का समय 8:30
मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो सेशन-1 बंद होने का समय 8:45
प्री-ओपन खुलने का समय 8:45
प्री-ओपन मार्केट ऑर्डर पर रोक शुरू होने का समय 9:15
प्री-ओपन* बंद होने का समय

* आखिरी दो मिनट में रैंडम क्लोजर
09:45*
स्पेशल प्री-ओपन सेशन शुरू होने का समय (IPO और रीलिस्टेड सिक्योरिटी के लिए) 8:45
स्पेशल प्री-ओपन सेशन** बंद होने का समय (IPO और रीलिस्टेड सिक्योरिटी के लिए)

** आखिरी दस मिनट में रैंडम क्लोजर
9:30
सामान्य मार्केट शुरू होने का समय 9:50
T+0 मार्केट शुरू होने का समय 9:50
कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन शुरू होने का समय (30-30 मिनट के 2 सेशन)

आखिरी एक मिनट में रैंडम क्लोजर
10:00
T+0 मार्केट बंद होने का समय 11:00
T+0 मार्केट ट्रेड में बदलाव का आखिरी समय 11:10
स्पेशल प्री-ओपन सेशन में स्टॉक्स के लिए सामान्य मार्केट शुरू होने का समय 10:00
ऑक्शन मार्केट शुरू होने का समय 10:00
ऑक्शन मार्केट बंद होने का समय 10:45
ब्लॉक डील विंडो सेशन – 2 शुरू होने का समय 10:15
ब्लॉक डील विंडो सेशन – 2 बंद होने का समय 10:30
आकस्मिक स्थिति (Contingency) शुरू होने का समय 10:30
आकस्मिक स्थिति (Contingency) खत्म होने का समय 11:30
सामान्य मार्केट बंद होने का समय 11:30
Mock Date: September 05, 2026
Particulars
Time in Hrs
DR साइट से ट्रेडिंग सेशन-2  
प्री-ओपन खुलने का समय 12:15
प्री-ओपन मार्केट ऑर्डर पर रोक शुरू होने का समय 12:20
प्री-ओपन* बंद होने का समय

* आखिरी दो मिनट में रैंडम क्लोजर
12:25*
सामान्य मार्केट खुलने का समय 12:30
कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन खुलने का समय (30 मिनट का 1 सेशन)

आखिरी एक मिनट में रैंडम क्लोजर
12:45
CAS सिक्योरिटीज के लिए सामान्य मार्केट बंद होने का समय। 13:15
CAS खुलने का समय 13:20
CAS मार्केट ऑर्डर पर रोक शुरू होने का समय 13:25
CAS बंद होने का समय

आखिरी दो मिनट में रैंडम क्लोजर
13:30
सामान्य मार्केट बंद होने का समय 13:30
विवरण Time in Hrs
क्लोजिंग सेशन खुलने का समय 13:50
क्लोजिंग सेशन बंद होने का समय 14:00
ट्रेड में बदलाव का आखिरी समय 14:05
प्राइमरी साइट से ट्रेडिंग सेशन-3  
ब्लॉक डील विंडो सेशन खुलने का समय 15:15
ब्लॉक डील विंडो सेशन बंद होने का समय 15:30
प्री-ओपन खुलने का समय 15:30
प्री-ओपन मार्केट ऑर्डर पर रोक शुरू होने का समय 15:35
प्री-ओपन* बंद होने का समय

* आखिरी दो मिनट में रैंडम क्लोजर
15:40
सामान्य मार्केट खुलने का समय 15:45
कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन खुलने का समय (30 मिनट का 1 सेशन)

आखिरी एक मिनट में रैंडम क्लोजर
16:00
T+0 मार्केट खुलने का समय 15:45
T+0 मार्केट बंद होने का समय 16:15
T+0 मार्केट ट्रेड में बदलाव का आखिरी समय 16:20
ऑक्शन मार्केट खुलने का समय 16:00
ऑक्शन मार्केट बंद होने का समय 16:35
CAS सिक्योरिटीज के लिए सामान्य मार्केट बंद होने का समय 16:45
CAS खुलने का समय 16:50
CAS मार्केट ऑर्डर पर रोक शुरू होने का समय 16:55
CAS बंद होने का समय

आखिरी दो मिनट में रैंडम क्लोजर
17:00
सामान्य मार्केट बंद होने का समय 17:00
क्लोजिंग सेशन खुलने का समय 17:10
क्लोजिंग सेशन बंद होने का समय 17:20
ट्रेड में बदलाव का आखिरी समय 17:30
री-लॉगिन का समय  
लाइव री-लॉगिन शुरू होने का समय 19:30
लाइव री-लॉगिन बंद होने का समय 20:00

क्या होती है मॉक ट्रेडिंग?

मॉक ट्रेडिंग एक नकली ट्रेडिंग (What is Mock Trading) प्रैक्टिस है, जिसमें हिस्सा लेने वाले असली पैसे के बजाय वर्चुअल फंड का इस्तेमाल करके सिक्योरिटीज खरीदते और बेचते हैं। यानी एक तरह से यह प्रैक्टिस के लिए होता है और स्टॉक एक्सचेंज अपनी टेक्नोलॉजी मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस तरह के मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- NSE IPO GMP: खुलने से पहले ही एनएसई आईपीओ ने ग्रे मार्केट में मचाई तबाही, जीएमपी पहुंचा ₹300 के करीब

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)