सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार में आज निगेटिव शुरुआत की आशंका, निफ्टी में रह सकता है कंसोलिडेशन; वेदांता-फिजिक्सवाला समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 07:58 AM (IST)

आज शेयर बाजार में निगेटिव संकेत दिख रहे हैं, गिफ्ट निफ्टी 28 अंक नीचे है और निफ्टी 24,000-24,700 के दायरे ...और पढ़ें

आज इन शयेरों पर रखें नजर (AI फोटो)

आज इन शयेरों पर रखें नजर (AI फोटो)

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी 28 अंक नीचे, शेयर बाजार में नकारात्मक संकेत

  2. निफ्टी 24,000-24,700 के दायरे में कंसोलिडेट होने की उम्मीद

  3. ICICI प्रूडेंशियल AMC, BEL, वेदांता समेत कई शेयर फोकस में

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार के लिए निगेटिव संकेत हैं। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 28 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 24,368 पर है। जानकारों का मानना है कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें घटकर $85 प्रति बैरल के करीब आने से कुछ राहत मिली और निवेशकों का भरोसा बढ़ा, लेकिन लगातार बनी हुई जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण वे सतर्क रहे।
कुल मिलाकर, एनालिस्ट का कहना है कि आज के सेशन में निफ्टी में हालिया कंसोलिडेशन जारी रहने और इसके 24,000-24,700 के बड़े दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद है। इस बीच आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

Juniper Green Energy - मुनाफा 54.2% बढ़कर ₹33.5 करोड़ हुआ, जो पहले ₹21.7 करोड़ था। रेवेन्यू 81.2% बढ़कर ₹291.2 करोड़ हुआ, जो पहले ₹160.7 करोड़ था।

ICICI Prudential AMC - प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स, मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) नियमों को पूरा करने के लिए ICICI प्रूडेंशियल AMC में 2% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस ऑफर का साइज 3,121 करोड़ रुपये है। जून 2026 तक, प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 87.6% थी, जिसमें प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन की 34.59% हिस्सेदारी शामिल थी।

Foseco India - मॉर्गेनाइट क्रूसिबल और मॉर्गन टेरासेन BV ब्लॉक डील के जरिए Foseco India में अपनी पूरी 15.27% हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकल सकते हैं। इस डील का साइज़ ₹664.4 करोड़ तय किया गया है और इसका फ्लोर प्राइस ₹5,773.63 प्रति शेयर रखा गया है।

Aye Finance - Alpha Wave India I LP ब्लॉक डील के जरिए Aye Finance में अपनी पूरी 7.8% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का साइज ₹320.4 करोड़ और फ्लोर प्राइस ₹167 प्रति शेयर हो सकता है।

Fino Payments Bank - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतरिम CEO के तौर पर केतन मर्चेंट का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह विस्तार 27 अगस्त, 2026 से या रेगुलर MD और CEO के पद संभालने की तारीख तक (जो भी पहले हो) लागू होगा।

IRB Infrastructure Developers - कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने IRB InvIT फंड द्वारा प्रस्तावित प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए IRB InvIT फंड की यूनिट्स में 351 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।

Bharat Electronics - BEL को 10 अगस्त से 730 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। मिले प्रमुख ऑर्डरों में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार, एवियोनिक्स, टैंक सब-सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, साइबर सिक्योरिटी, पेरिमीटर सिक्योरिटी, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, EVM, जैमर, बैटरी, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस शामिल हैं।

Max Healthcare Institute - कंपनी की सब्सिडियरी, एल्प्स हॉस्पिटल को मुंबई में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) से एक 'शो-कॉज-कम-डिमांड' नोटिस मिला है। इसमें 165.7 करोड़ रुपये के GST की मांग की गई है, जिसमें 110.47 करोड़ रुपये का जुर्माना भी शामिल है।

Vedanta - वेदांता की पैरेंट कंपनी, वेदांता रिसोर्सेज ने हाल ही में मीडिया में चल रही उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह वेदांता, वेदांता एल्युमीनियम या वेदांता ग्रुप की किसी अन्य कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल ऐसी कोई हिस्सेदारी बेचने की योजना नहीं है।

Physicswallah - Lightspeed Opportunity Fund II LP ने PhysicsWallah से अपने सभी 4.67 करोड़ इक्विटी शेयर (जो कंपनी में 1.61% हिस्सेदारी के बराबर हैं) ₹549.73 करोड़ में बेचकर एग्जिट किया। ये शेयर ₹117.72 प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए।

ये भी पढ़ें - Explained: सुपरहिट IPO का 'डार्क सीक्रेट': कंपनी अंदर से कमजोर, तो क्या फंस गए आप? जानें ऐसे शेयरों का क्या करें

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)