सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stocks To BUY: मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 शेयर, साल भर में देंगे 34% तक मुनाफा; हाथ से न निकल जाए मौका

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:01 AM (GMT+05:30)

    शेयर खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए। सबसे पहले, अपने निवेश लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता को समझें। शेयर बाजार में निवेश करना जो ...और पढ़ें

    मोतीलाल ओसवाल ने चुने खरीदारी के लिए 5 शेयर

    मोतीलाल ओसवाल ने चुने खरीदारी के लिए 5 शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शेयर खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए। सबसे पहले, अपने निवेश लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता को समझें। शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए अपने निवेश को डायवर्सिफाई बनाने की कोशिश करें। शेयर खरीदने से पहले कंपनी की फाइनेंशियल हालत, मैनेजमेंट और फ्यूचर प्लान्स को एनालाइज करें। इसके अलावा, बाजार की स्थिति और इंडस्ट्री ट्रेंड्स को भी ध्यान में रखें। लॉन्ग-टर्म निवेश पर ध्यान दें, क्योंकि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर आप बहुत अधिक रिसर्च नहीं कर सकते, तो किसी मार्केट एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म के बताए हुए शेयरों में पैसा लगा सकते हैं, जो अच्छी रिसर्च के साथ टिप्स देते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों के बारे में बताएंगे।

    मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 शेयर

    ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 5 शेयरों पर दांव लगाने (Stocks To Buy) की सलाह दी है। इनमें डेल्हीवरी, एसबीआई, टीवीएस मोटर, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज और भारत डायनानिक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शयेरों का टार्गेट

    ये हैं वो 5 शेयर

    शेयर रेटिंग क्लोजिंग प्राइस (शुक्रवार) टार्गेट (रुपये) संभावित रिटर्न (%)
    डेल्हीवरी खरीदें 469 रुपये  580  24 
    SBI खरीदें  1067 रुपये  1300  22 
    टीवीएस मोटर खरीदें  3834 रुपये  4461  16 
    एमटीएआर टेक्नोलॉजीज खरीदें  4170 रुपये  4810  15 
    भारत डायनामिक्स खरीदें  1345 रुपये  1800  34 

    कितने समय तक रखने होंगे ये शेयर?

    मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार इन शेयरों को कम के कम 1 साल के लिए रखना होगा। यानी होल्डिंग पीरियड 1 साल है, जिसमें ये अपने टार्गेट अचीव कर सकते हैं।


    ये भी पढ़ें - TATA ग्रुप की कंपनी के बाजार में आ रहे ₹93,742 Cr के शेयर! आज होगा लॉक-इन खत्म; निवेशकों के लिए क्या है इशारा?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी राय एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी