नहीं दिखा STT का असर, तमाम बुरी अटकलों के बावजूद शेयर बाजार ने लगाई छलांग, अब आगे क्या होगा?
बजट के दिन भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स 943 अंक और निफ्टी 262 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुए। ऑयल एंड गैस, बै ...और पढ़ें
-1770040670310_m.webp)
2 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार
HighLights
बजट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी।
ऑयल, बैंक, ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी।
कच्चे तेल की गिरावट ने बाजार को सहारा दिया।
मुंबई। बजट (Budget 2026) के दिन 1 फरवरी को भारी गिरावट का सामना करने वाले घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को जोरदार वापसी की। ऑयल एंड गैस, बैंक और ऑटो शेयरों में खरीदारी से बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 943.52 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,666.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,009.31 अंक चढ़कर 81,732.25 अंक के उच्चस्तर तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी (Nifty) 262.95 अंक यानी 1.06 प्रतिशत बढ़कर 25,088.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह भी एक समय 282.65 अंक चढ़कर 25,108.10 अंक तक पहुंच गया था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट और बजट के दिन की भारी गिरावट से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मूल्य-आधारित खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों को राहत मिली। जनवरी महीने में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में हल्के सुधार के आंकड़ों ने भी मार्केट सेंटिमेंट को सपोर्ट दिया। पीएमआइ दिसंबर के दो साल के निचले स्तर 55 से बढ़कर जनवरी में 55.4 रहा। हालांकि, कारोबारी भरोसा साढ़े तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
नहीं दिखा STT का असर
इससे पहले, रविवार को बजट 2026-27 पेश होने के दिन सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि 2 फरवरी को बाजार में गिरावट और बढ़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, मार्केट में गिरावट जरूर आई फिर से निचले स्तरों से तेजी आ गई।
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, एसटीटी में बढ़ोतरी और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की अधिक उधारी जुटाने की योजना से बाजार में अस्थिरता बढ़ी थी। हालांकि, बजट में नीतिगत निरंतरता, वृद्धि पर स्पष्ट जोर और राजकोषीय अनुशासन से मध्यम-से-दीर्घकालिक आय को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है, जो बाजार की चाल के लिए सहायक है।
खबरें और भी
पावर ग्रिड में सर्वाधिक 7.61% की तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में से पावर ग्रिड में 7.61 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स में 4.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इनके अलावा, भारत इलेक्ट्रानिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
ये भी पढ़ें- क्या है ITC के शेयरों का भविष्य, फिर लुढ़का और 300 रुपये के पास पहुंचा भाव, बजट के बाद अब तेजी आएगी या और मंदी?
दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट और टाइटन के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में यूटिलिटी में सर्वाधिक 2.66 प्रतिशत की तेजी रही जबकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 2.54 प्रतिशत, सर्विस सेक्टर में 2.38 प्रतिशत और एनर्जी इंडेक्स में 1.98 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।