सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Suzlon Energy Share News: सुजलॉन के 18 लाख से ज्यादा शेयरों के अलॉटमेंट पर बड़ी खबर, नया अपडेट क्या है?

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:25 PM (IST)

    सुजलॉन एनर्जी ने18 लाख से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जिससे कंपनी की पेड-अप कैपिटल बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    सुजलॉन एनर्जी ने कर्मचारियों को दिए 18 लाख से ज्यादा शेयर, जानें पूरा अपडेट

    सुजलॉन एनर्जी ने कर्मचारियों को दिए 18 लाख से ज्यादा शेयर, जानें पूरा अपडेट

    HighLights

    1. सुजलॉन ने ESOP 2022 के तहत 18 लाख से अधिक शेयर आवंटित किए।

    2. इस आवंटन से कंपनी ने ₹5.38 करोड़ की राशि जुटाई।

    3. कंपनी की पेड-अप कैपिटल में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

    नई दिल्ली। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी सुज़लॉन एनर्जी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम फ़ैसला लिया है। कंपनी ने 'एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान 2022' (ESOP 2022) के तहत 18 लाख से ज़्यादा इक्विटी शेयर अलॉट करने का ऐलान किया है। सुज़लॉन एनर्जी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

    सुजलॉन एनर्जी की 'सिक्योरिटीज इश्यू कमिटी' ने 10 अगस्त, 2026 को एक सर्कुलर रिज़ॉल्यूशन के ज़रिए 1,823,720 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंज़ूरी दी। ये शेयर उन योग्य कर्मचारियों को अलॉट किए गए हैं जिन्होंने अपने स्टॉक ऑप्शन का इस्तेमाल किया था। इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है।

    कंपनी ने ₹5.38 करोड़ जुटाए

    कंपनी ने शेयर अलॉटमेंट के ज़रिए कुल ₹5,38,56,600 जुटाए हैं। यह रकम कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग एक्सरसाइज़ प्राइस पर शेयर खरीदने से जुटाई गई।

    कंपनी की पूंजी पर असर

    इस नए आवंटन के बाद, सुज़लॉन एनर्जी की पेड-अप कैपिटल भी बढ़ गई है। नई पेड-अप कैपिटल ₹2,749,12,73,272 हो गई है। शेयरों की कुल संख्या: कंपनी की कुल पूंजी अब 13,74,56,36,636 इक्विटी शेयरों में बंटी हुई है, जिनमें से हर एक की फेस वैल्यू ₹2 है।

    आमतौर पर, ESOPs के तहत कंपनियों द्वारा शेयर जारी करने को कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और टैलेंट को बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जाता है। सुज़लॉन के मामले में, यह अलॉटमेंट दिखाता है कि कंपनी के कर्मचारी भविष्य की ग्रोथ को लेकर आशावादी हैं और तय कीमतों पर शेयर खरीदने का विकल्प चुन रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Paytm Share में 'बुरे दिन' में लगाया था पैसा, अब इस दिग्गज निवेशक को मिला ₹865 करोड़ का रिटर्न

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)