सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Steel ने इस कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, खरीद लिए बचे हुए 10000 इक्विटी शेयर

Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:59 PM (IST)

TATA Steel ने अपनी सहायक कंपनी टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (TSCPL) में शेष 0.01% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस खरीद के साथ, TSCPL अब टाटा स्टील की 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

TATA Steel ने टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड में हासिल की 100% हिस्सेदारी

TATA Steel ने टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड में हासिल की 100% हिस्सेदारी

HighLights

  1. टाटा स्टील ने TSCPL में शेष 0.01% हिस्सेदारी खरीदी।

  2. टाटा स्टील कलर्स अब 100% पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी।

  3. अधिग्रहण 9 अप्रैल 2026 को ₹0.03 करोड़ में पूरा हुआ।

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की टाटा स्टील ने गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसने अपनी ही एक सब्सिडियरी कंपनी में 100 फीसदी की हिस्सेदारी (TATA Steel acquired 100% Stake in Tata Steel Colors) हासिल कर ली है। इससे पहले कंपनी के पास पहले ही 99.99% की हिस्सेदारी थी।

टाटा स्टील ने जिस कंपनी में 100 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है उसका नाम टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड) है। यह लेन-देन 12 नवंबर, 2025 की तारीख वाले शेयर खरीद समझौते की शर्तों के तहत किया गया था।

TATA Steel ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

टाटा स्टील लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी में कहा कि टाटा स्टील लिमिटेड ('कंपनी') ने 9 अप्रैल, 2026 को, अपनी सहायक कंपनी टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (TSCPL) में बचे हुए 10000 इक्विटी शेयरों (0.01% शेयरहोल्डिंग) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹10/- प्रति शेयर है और इनका अधिग्रहण ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स Pty Ltd से ₹0.03 करोड़ में किया गया है।

यह भी पढ़ें- TCS Q4 Result: टाटा की सबसे बड़ी कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 29% बढ़ा; ₹31 का डिविडेंड भी देगी कंपनी

कंपनी ने आगे कहा कि यह अधिग्रहण 12 नवंबर, 2025 को निष्पादित शेयर खरीद समझौते के नियमों और शर्तों के अनुसार किया गया है। इस लेनदेन के बाद, TSCPL में कंपनी की शेयरहोल्डिंग 99.99% से बढ़कर 100% हो गई है, और तदनुसार, TSCPL अब कंपनी की एक अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

टाटा स्टील बढ़ाना चाहती है अपनी क्षमता

टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.वी. नरेंद्रन ने कहा है कि कंपनी भारत में स्टील की बढ़ती घरेलू मांग के हिसाब से अपनी क्षमता का विस्तार जारी रखेगी, हालांकि उन्होंने किसी भी तत्काल विलय या अधिग्रहण की योजना से इनकार किया है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के सालाना सम्मेलन के दौरान ANI से बात करते हुए नरेंद्रन ने कहा कि भारत में स्टील की मांग तेजी से बढ़ रही है, और कंपनी अपनी मौजूदा सुविधाओं में क्षमता का विस्तार कर रही है।

Source- BSE Filing

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)