सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Steel ने ₹100 में बेची अपनी कंपनी, अदाणी-अंबानी नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी है खरीदार

Updated: Fri, 14 Aug 2026 02:14 PM (IST)

टाटा स्टील ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ के चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब को मात्र ₹100 में बेच दिया है।

टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ₹100 में बेचा।

टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ₹100 में बेचा।

HighLights

  1. टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ₹100 में बेचा।

  2. गोवा के चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब ने इसे खरीदा।

  3. ISL लाइसेंस, खिलाड़ी भी चर्चिल ब्रदर्स को मिलेंगे।

नई दिल्ली। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा समूह ने नए चेयरमैन की खोजबीन शुरू कर दी है। इसी बीच ग्रुप की बड़ी कंपनियें में से एक टाटा स्टील से एक बड़ी खबर है। दरअसल, टाटा स्टील बोर्ड ने अपनी एक पूर्ण सहायक कंपनी को मात्र 100 रुपये में बेचने की मंजूरी दी है। इस कंपनी को अदाणी या फिर अंबानी ने नहीं बल्कि इसे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (Churchill Alemao) ने खरीदी है।

टाटा स्टील ने जो कंपनी बेचने का फैसला किया है वह एक फुटबॉल क्लब है। कंपनी की पूर्ण सहायक वाली फुटबॉल क्लब का नाम 'जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड' (JFSPL) है। टाटा स्टील इस क्लब में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह हिस्सेदारी गोवा के मशहूर फुटबॉल क्लब 'चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड' (Churchill Brothers) को ट्रांसफर की जाएगी। चर्चिल ब्रदर्स के मालिक और प्रमुख गोवा के उद्यमी और राजनेता चर्चिल अलेमाओ हैं, जिन्होंने इस क्लब की स्थापना की थी। उनकी बेटी, वालंका अलेमाओ, क्लब की CEO के तौर पर काम करती हैं।

100 रुपये में 100% हिस्सेदारी

हैरान करने वाली बात यह है कि टाटा स्टील ने इस क्लब की पूरी हिस्सेदारी केवल ₹100 के मामूली प्रतिफल (Nominal Consideration) पर बेचने का समझौता किया है। टाटा स्टील के पास JFSPL के 4,08,00,000 इक्विटी शेयर हैं, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। 14 अगस्त 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस खरीदारी के पूरा होने की संभावित तारीख 31 अगस्त, 2026 है, जो कुछ पूर्व-शर्तों के पूरा होने पर निर्भर है।

टाटा स्टील ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए लिखा- "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 30 जुलाई, 2026 को हुई बैठक में 'जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड' में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए डायरेक्टर्स की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने 14 अगस्त, 2026 को हुई बैठक में, टाटा स्टील लिमिटेड की पूरी 100% इक्विटी हिस्सेदारी को 'चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड' ('चर्चिल') को ₹100/ की मामूली कीमत पर ट्रांसफर करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी। 'जमशेदपुर फ़ुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड' ('JFSPL'), टाटा स्टील लिमिटेड की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी है।"

यह भी पढ़ें- वेदांता के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, NCD रेटिंग्स में उलटफेर; Vedanta Demerger से बदला गेम

इस सौदे के तहत केवल मालिकाना हक ही नहीं बदल रहा, बल्कि इंडियन सुपर लीग (ISL) का लाइसेंस भी चर्चिल ब्रदर्स को ट्रांसफर किया जाएगा। समझौते के अनुसार, 12 खिलाड़ियों और 2 कोचों के कॉन्ट्रैक्ट भी चर्चिल ब्रदर्स को सौंपे जाएंगे। यह बदलाव सितंबर 2026 से प्रभावी होगा, जिससे खिलाड़ियों के करियर में निरंतरता बनी रहे।

टाटा स्टील ने क्यों लिया यह फैसला?

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा: "चर्चिल ब्रदर्स भारतीय फुटबॉल में एक शानदार इतिहास वाला क्लब है, और हमें खुशी है कि इस समझौते से हमारे खिलाड़ियों और कोचों को क्लब फ़ुटबॉल खेलना जारी रखने का मौका मिलेगा। हम इस बदलाव को आसानी से पूरा करने में सहयोग के लिए AIFF और चर्चिल ब्रदर्स का धन्यवाद करते हैं। टाटा स्टील ग्रासरूट और युवा स्तर पर फ़ुटबॉल पर ध्यान देना जारी रखेगी, क्योंकि हमारी पहचान युवा टैलेंट को खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने की रही है, खासकर स्थानीय और आदिवासी समुदायों के बीच। इसमें टाटा फ़ुटबॉल अकादमी भी शामिल है, जिसने 150 कैडेट्स को ट्रेनिंग दी है जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अलग-अलग आयु वर्गों में राष्ट्रीय टीमों के 26 कप्तान तैयार किए हैं। हम अपने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखेंगे और बेहतर बनाएंगे - इसे ग्रासरूट फुटबॉल और एथलीट डेवलपमेंट के लिए नए सिरे से इस्तेमाल करेंगे। हम AIFF के साथ मिलकर अपने युवा सिस्टम को आधुनिक बनाएंगे, उसमें निवेश करेंगे और उसकी क्षमता को और बढ़ाएंगे।"

कितना है जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का टर्नओवर

टाटा स्टील की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार FY2025-26 के लिए जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का टर्नओवर: ₹32.23 करोड़ था। यह टाटा स्टील लिमिटेड के कुल टर्नओवर का 0.01% है। 31 मार्च, 2026 को जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड की नेट-वर्थ: ₹(5.8) करोड़।

टाटा स्टील ने बताा कि जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी बेचना किसी भी व्यवस्था योजना (scheme of arrangement) का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़ें- साल के अंत तक टाटा संस को मिल सकता है नया चेयरमैन, रेस में टाटा स्टील और टाटा पावर के CEO