सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA की सबसे बड़ी कंपनी TCS का एलान, हर शेयर पर 31 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित

    Updated: Wed, 06 May 2026 02:14 PM (IST)

    TCS ने अपने निवेशकों के लिए ₹31 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 25 मई, 2026 घोषित की है। कंपनी की AGM 9 जून, 2026 को होगी और डिविडेंड का भ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. TCS ने ₹31 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की घोषणा की।

    2. फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 निर्धारित।

    3. डिविडेंड भुगतान 12 जून 2026 को, AGM 9 जून को।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी IT कंपनी और टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित (TCS Announces Record Date For Final Dividend) कर दी है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। TCS अपने निवेशकों को हर शेयर के बदले 31 रुपये का डिविडेंड बांट रही है। अगर आपके पास TCS के शेयर हैं, तो आपको उसे रिकॉर्ड डेट तक रखना होगा, तभी आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

    9 अप्रैल, 2026 को हुई अपनी बैठक में कंपनी के ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹31 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। अब उसी की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी गई है। दिग्गज कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही (Q4) की कमाई के साथ ही डिविडेंड देने की घोषणा की थी।

    क्या है TCS का डिविडेंड पाने की रिकॉर्ड डेट?

    टाटा कंसल्टेंसी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि फाइनल डिविडेंड के लिए की गई सिफारिश वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। कंपनी की AGM मंगलवार, 9 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

    कंपनी ने बताया कि वही निवेशक TCS का डिविडेंड पाने का हकदार होंगे जिनके पास 25 मई तक कंपनी के शेयर रहेंगे। यानी टीसीएस का डिविडेंड पाने की रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 (TCS Record Date For Final Dividend) है। अगर इस तारीख तक आपके पास टीसीएस के शेयर रहते हैं, तो आपको हर शेयर के बदले 31 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। अगर आपके पास 1000 शेयर होंगे तो आपके खाते में कंपनी 3100 रुपये डिविडेंड के रूप में भेजेगी।

    खबरें और भी

    12 जून को डिविडेंड का भुगतान

    कंपनी ने बताया कि अंतिम लाभांश, जैसा कि AGM में शेयरधारकों द्वारा घोषित किया जा सकता है, शुक्रवार, 12 जून, 2026 को भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान 'स्रोत पर कर कटौती' (TDS) के अधीन होगा।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर बनाने वाली L&T के शानदार तिमाही नतीजे, हर शेयर पर ₹38 के डिविडेंड का एलान; मुनाफे में जबरदस्त उछाल

    Source- BSE 

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)