सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल में 40000% तक रिटर्न देने वाले शेयर, ₹24750 लगाने वाले बन गए करोड़पति; नाम जानकर कहेंगे, 'काश खरीदा होता'

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:15 PM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार में पिछले 5 सालों में कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को 10,000% से अधिक का असाधारण रिटर्न दिया है। इन स्टॉक्स ने छोटी पूंजी को करोड़ों ...और पढ़ें

    कम पैसे लगाकर करोड़पति बनाने वाले शेयर (ये फोटो AI जनरेटेड है)

    कम पैसे लगाकर करोड़पति बनाने वाले शेयर (ये फोटो AI जनरेटेड है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत के शेयर बाजार ने पिछले 5 सालों में कई असाधारण दौलत बनाने वाले मौके दिए हैं, लेकिन सबसे बड़ा फायदा बाजार के सबसे जोखिम भरे सेगमेंट (पेनी स्टॉक्स) से मिला है। 19 मई तक के डेटा से पता चलता है कि मई 2021 से अब तक कम से कम 5 कम कीमत वाले स्टॉक्स ने 10,000% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों का बारे में।

    Stellant Securities

    पहला शेयर है Stellant Securities, जिसका शेयर 5 सालों में 40,314 फीसदी उछला है और 1.34 रुपये से 541.55 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 404 गुना से अधिक कर दिया है। इतने भारी भरकम रिटर्न से इस कंपनी के सिर्फ 24750 रुपये के शेयर खरीदने वाले निवेशक आज 1 करोड़ रुपये के मालिक होंगे।

    East India Drums And Barrels Manufacturing

    दूसरे नंबर पर है East India Drums And Barrels Manufacturing, जिसका शेयर बीते 5 सालों में 31,980.65 फीसदी उछला और 31 पैसे से 99.45 रुपये पर पहुंच गया। इसने निवेशकों का पैसा करीब 321 गुना कर दिया है।
    इस कंपनी ने 31150 रुपये लगाने वालों को करोड़पति बना दिया है।

    Nurture Well Industries

    अगला नंबर Nurture Well Industries का है, जिसका शेयर 14 पैसे से 27.72 रुपये पर पहुंच गया। यानी ये 5 साल में 19700 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा 198 गुना हो चुका है, जिसके नतीजे में 50505 रुपये लगाने वालों की निवेश की रकम 1 करोड़ रुपये हो गई है।

    खबरें और भी

    Onix Solar Energy

    अगला शेयर है Onix Solar Energy, जिसका शेयर 5 सालों में 16,152 फीसदी उछला है और 4.64 रुपये से 754.10 रुपये पर पहुंच गया है। इसने निवेशकों का पैसा 5 साल में 162 गुना कर दिया है। इसके नतीजे में 61728 रुपये लगाने वालों की निवेश की रकम 1 करोड़ रुपये हो गई।

    City Pulse Multiventures

    लिस्ट में आखिरी नाम है सिटी पल्स मल्टीवेंचर्स का, जिसका शेयर 19.35 रुपये से 2279.55 रुपये पर हो गया, जिससे निवेशकों को 11680 फीसदी रिटर्न मिला। यानी 85500 रुपये लगाने वालों की निवेश की रकम 1 करोड़ रुपये हो गई।

    ये भी पढ़ें - 179 साल पुराने बिड़ला ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के शेयर में तेजी, अमेरिका से आई बड़ी जानकारी; पढ़ें अपडेट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)