सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 शेयरों ने 5 दिन में कर दिया कमाल, उठापटक वाले मार्केट में 47% तक करा दी कमाई; सबसे सस्ते का दाम ₹5 से कम

    Updated: Sun, 24 May 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 40% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया। इनमें नोएडा टोल ब्रिज कंपनी, निबे, नेशन ...और पढ़ें

    इन 5 शेयरों ने कर दिया कमाल (ये फोटो AI जनरेटेड है)

    इन 5 शेयरों ने कर दिया कमाल (ये फोटो AI जनरेटेड है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी आई। NIFTY 50 0.27% बढ़कर 23,719.30 पर बंद हुआ, जबकि BSE SENSEX 0.31% बढ़कर 75,415.35 पर पहुंच गया। जहां एक तरफ शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स आधा फीसदी से कम चढ़े, वहीं दूसरी ओर कुछ शेयर और ऐसे रहे, जिन्होंने 5 ही दिन में 47 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम और बाकी डिटेल।

    पहले नंबर पर कौन?

    पहले नंबर पर रहा नोएडा टोल ब्रिज कंपनी, जिसका शेयर 4.80 रुपये से 7.07 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 47.29 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट पर 7.14 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 132.16 करोड़ रुपये है।

    दूसरे नंबर पर हा Nibe

    Nibe का शेयर 1,006.15 रुपये से 1452.70 रुपये पर पहुंच गया, जिससे ये शेयर 44.38 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। शुक्रवार को ये शेयर 12.29 फीसदी ऊपर चढ़कर 1452.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,170.52 करोड़ रुपये है।

    अगला नंबर National Fittings का

    National Fittings का अगला नंबर है। इसका शेयर 136.85 रुपये से 195 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 42.5 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर 9.6 फीसदी उछलकर 195 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 176.35 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    चौथे नंबर पर Exicom Tele-Systems

    Exicom Tele-Systems के शेयर ने पिछले हफ्ते 38.44 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 113.95 रुपये से 157.75 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 14.3 फीसदी उछलकर 157.75 रुपये पर बंद हुआ, जिस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,193.98 करोड़ रुपये है।

    5वें नंबर पर जय भारत मारुति

    लिस्ट में 5वें नंबर पर जय भारत मारुति है, जिसका शेयर 85.72 रुपये से 118.46 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 0.24 रुपये या 0.20 फीसदी चढ़कर 118.46 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 1300 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने वाले हैं 3 नए आईपीओ, सोमवार से मिलेगा पैसा लगाने का मौका; किसका GMP शानदार?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)