सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹50 हजार के बना दिए ₹3 लाख, तांबा कंपनियों के शेयरों ने मचाया धमाल; एक साल में दिया 520% तक का बंपर रिटर्न

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:41 AM (GMT+05:30)

    भारत में तांबा क्षेत्र की कई लिस्टेड कंपनियों ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मार्डिया सैमयंग कैपिलरी ट्यूब्स, भाग्यनगर इंडिया औ ...और पढ़ें

    तांबा कंपनियों ने दिया है अच्छा रिटर्न (AI जनरेटेड फोटो)

    तांबा कंपनियों ने दिया है अच्छा रिटर्न (AI जनरेटेड फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत में तांबा क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। ये कंपनियां मुख्य रूप से तांबा अयस्क के खनन, कच्चे तांबे को गलाने और रिफाइनिंग, कॉपर कैथोड, कॉपर रॉड और कॉपर वायर जैसी वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट बनाने के काम में लगी हैं। तांबे की मांग बिजली के तार, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंस्ट्रक्शन, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर से लगातार बढ़ रही है, इसलिए इन कंपनियों का स्ट्रैटजिक महत्व भी ज्यादा है।
    इनमें से कुछ कंपनियां पूरी तरह से इंटीग्रेटेड हैं यानी खदान से लेकर तैयार उत्पाद तक की पूरी वैल्यू चेन खुद संभालती हैं, जबकि कुछ कंपनियां सिर्फ स्मेल्टिंग-रिफाइनिंग या डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट पर फोकस करती हैं। आइए जानते हैं कि बीते 1 साल में किन तांबा कंपनियों ने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।

    कौन से हैं ये शेयर?

    जिन शेयरों की हम बात कर रहे हैं, उनमें मार्डिया सैमयंग कैपिलरी ट्यूब्स, भाग्यनगर इंडिया, ओनिक्स सोलर एनर्जी, हिंदुस्तान कॉपर और एन.डी. मेटल इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इन शेयरों ने निवेशकों को बीते एक साल में 520 फीसदी तक रिटर्न दिया है। आगे जानें किसने कितना दिया रिटर्न।

    ये हैं 1 साल का रिटर्न

    क्रम संख्या कंपनी का नाम 1 साल रिटर्न (प्रतिशत)
    1 मार्डिया सैमयोंग 520.12
    2 भाग्यनगर इंडस्ट्रीज 327.23
    3 ओनिक्स सोलर 301.7
    4 हिंदुस्तान कॉपर 115.47
    5 एनडी मेटल इंडस्ट्रीज -17.16

    बना दिए 50 हजार के 3 लाख

    इन कंपनियों में सबसे अधिक रिटर्न दिया है मार्डिया सैमयंग कैपिलरी ट्यूब्स ने। इसका रिटर्न 520.12 फीसदी रहा। इतने रिटर्न का अर्थ है कि जिसने भी एक साल पहले इस कंपनी के सिर्फ 50 हजार रुपये के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 3 लाख से अधिक होगी, क्योंकि इस शेयर ने 1 साल में निवेशकों का पैसा 6 गुना से अधिक कर दिया है।

    ये भी पढ़ें - रिन्यूएबल सेक्टर में तहलका मचाएगी Suzlon! बैटरी स्टोरेज में एंट्री और 10 GW सेल्स का लक्ष्य तय; शेयर में आएगी तेजी?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी