सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 4 दिन में 73% तक रिटर्न देने वाले 5 शेयर, पिछले हफ्ते इन Stocks ने मचाया तहलका, कौन रहा नंबर 1

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 04:27 PM (IST)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रिलायबल डेटा सर्विसेज शक्ति प्रेस टाइटन बायोटेक गोरानी इंडस्ट्रीज और फिल्ट्रॉन इंजीनियर्स जैसे कुछ शेयरों ...और पढ़ें

    पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा कराने वाले 5 शेयर
    पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा कराने वाले 5 शेयर

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1,497.2 अंक या 1.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,809.65 पर और निफ्टी 50 443.25 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,426.85 पर बंद हुआ। फिर भी 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 4 दिन (मंगलवार को गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहा था) में 73 फीसदी तक रिटर्न दिया। आगे चेक करें इन शेयरों डिटेल।

    Reliable Data Services Share Price

    रिलायबल डेटा सर्विसेज का शेयर पिछले हफ्ते 94.36 रु से बढ़कर 163.43 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 73.20 फीसदी रिटर्न मिला। बता दें कि शुक्रवार को इसका शेयर 14.85 रु या 10 फीसदी की तेजी के साथ 163.43 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 153.83 करोड़ रु है।

    Shakti Press Share Price

    शक्ति प्रेस का शेयर पिछले हफ्ते 24 रु से बढ़कर 39.38 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 64.08 फीसदी रिटर्न मिला। बता दें कि शुक्रवार को इसका शेयर 6.56 रु या 20 फीसदी की तेजी के साथ 39.38 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल सिर्फ 11.55 करोड़ रु है।

    Titan Biotech Share Price 

    टाइटन बायोटेक का शेयर 445.95 रु से 723.50 रु पर पहुंच गया, जिससे ये 62.24 फीसदी उछला। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 85.25 रु या 13.36 फीसदी की तेजी के साथ 723.50 रु पर पहुंच गया। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 512.26 करोड़ रु है।

    खबरें और भी

    Gorani Industries Share Price

    76 रु से 114.64 रु पर पहुंचने वाले गोरानी इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले हफ्ते करीब 51 फीसदी फायदा कराया और शुक्रवार को ये 19.10 रु या 20 फीसदी उछलकर 114.64 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 51.23 करोड़ रु है।

    ये भी पढ़ें - भारत से क्या-क्या खरीदता है चीन? साल 2024 में खूब मंगाई मछली, नमक, चाय-कॉफी, मसाले, सीमेंट और कपास

      

    Filtron Engineers Share Price

    5वें नंबर पर रहा, जिसके शेयर ने पिछले हफ्ते 39.5 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 10.58 रु से 14.76 रु पहुंचा और शुक्रवार को 0.70 रु या 4.98 फीसदी के अपर सर्किट पर 14.76 रु पर बंद हुआ। ये एक मात्र 3.86 करोड़ रु की मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)