सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले हफ्ते बंपर कमाई वाले 5 शेयरों ने दिया 47% तक रिटर्न, एक का रेट 50 पैसे से भी कम; नाम जानते हैं आप?

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:27 PM (IST)

    बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी मुनाफे वाला रहा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान SML महिंद्रा, GACM टेक्न ...और पढ़ें

    ये हैं पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर (AI फोटो)

    ये हैं पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर (AI फोटो)

    HighLights

    1. सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले हफ्ते ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी

    2. SML महिंद्रा ने दिया 47.48% का सर्वाधिक रिटर्न

    3. GACM, सिग्मा सॉल्व, उजास एनर्जी, अथर्व एंटरप्राइजेज भी चमके

    नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी मुनाफे वाला रहा। सेंसेक्स 2,034.87 अंक या 2.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,094.64 और निफ्टी 616.15 अंक या 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,383.60 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है।
    जहां एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ढाई फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े, वहीं कुछ शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में निवेशकों को 47 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

    SML महिंद्रा

    SML महिंद्रा का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 47.48 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 3,845.30 रुपये से 5670.90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 3.51 फीसदी की उछाल के साथ 5670.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,217.15 करोड़ रुपये है।

    GACM टेक्नोलॉजीज

    इसका शेयर पिछले हफ्ते 46.94 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 0.49 रुपये से 0.72 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 0.72 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 77.81 करोड़ रुपये है।

    सिग्मा सॉल्व

    सिग्मा सॉल्व का शेयर पिछले हफ्ते 46.53 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 37.80 रुपये से 55.39 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 14.30 फीसदी की तेजी के साथ 55.39 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 571.55 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    उजास एनर्जी

    उजास एनर्जी का स्टॉक पिछले हफ्ते 33.24 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 120.05 रुपये से 159.95 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 19.99 फीसदी की तेजी के साथ 159.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6,058 करोड़ रुपये है।

    अथर्व एंटरप्राइजेज

    अथर्व एंटरप्राइजज का स्टॉक पिछले हफ्ते 32.52 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 3.69 रुपये से 4.89 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.26 फीसदी की तेजी के साथ 4.89 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 8.31 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: 3 से 7 अगस्त तक कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? RBI MPC, यूएस-ईरान शांति वार्ता पर रहेगी नजर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)