सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO: अगले हफ्ते 5 आईपीओ में निवेश का मौका, ₹34 है एक का GMP; हाथ से न निकल जाए मौका!

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:11 AM (IST)

    अगले हफ्ते हॉराइजन रिक्लेम का नया आईपीओ खुल रहा है, वहीं पिछले हफ्ते के चार आईपीओ अभी भी निवेश के लिए खुले हैं। इस लेख में इन आईपीओ के प्राइस बैंड, लॉ ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते 5 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका (AI जनरेटेड फोटो)

    अगले हफ्ते 5 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका (AI जनरेटेड फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते एक नया आईपीओ खुलने जा रहा है। मगर पिछले हफ्ते ओपन हुए 4 आईपीओ में भी आप पैसा लगा सकेंगे, क्योंकि वे अभी खुले हुए हैं। नया आईपीओ हॉराइजन रिक्लेम (Horizon Reclaim IPO) का खुलने जा रहा है। आइए जानते हैं इस समेत बाकी आईपीओ, सब्सक्रिप्शन और जीएमपी की डिटेल।

    Horizon Reclaim IPO

    हॉराइजन रिक्लेम का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 12 जून को खुलकर 16 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 98-103 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। लॉट साइज का मतलब है कि आप कम से कम 1200 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    UHM Vacation IPO

    ये एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 4 जून को खुला था, जबकि अब 8 जून को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 157-166 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 800 शेयरों की है। बता दें कि ये आईपीओ अब तक 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं इसका GMP 34 रुपये चल रहा है।

    Vahh Chemicals IPO

    वाह केमिकल्स का एसएमई आईपीओ 4 जून को खुला था और 8 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 60 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इसका जीएमपी अब 11 रुपये है। वहीं अब तक ये आईपीओ 6.48 सब्सक्राइब हो चुका है।

    खबरें और भी

    Genxai Analytics IPO

    Genxai Analytics का एसएमई आईपीओ 5 जून को खुलकर 9 जून को बंद होने जा रहा है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 110-116 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 2400 शेयरों की है। इसका जीएमपी इस समय 3 रुपये चल रहा है और ये आईपीओ अब तक 0.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

    Hexagon Nutrition IPO

    हेक्सागोन न्यूट्रिशन का मेनबोर्ड आईपीओ 5 जून को खुला था और अब ये 9 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-45 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 333 शेयरों की है। इसका जीएमपी इस समय 6.5 रुपये चल रहा है। ये आईपीओ अब तक 1.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

    ये भी पढ़ें - ₹50 हजार के बना दिए ₹3 लाख, तांबा कंपनियों के शेयरों ने मचाया धमाल; एक साल में दिया 520% तक का बंपर रिटर्न

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)