Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 7 आईपीओ, सबसे सस्ता शेयर कितने का? इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादा
अगले हफ्ते शेयर बाजार में 7 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं। एमियाक टेक्नोलॉजीज, विविड इलेक्ट्रोमेक, पावरिका, ...और पढ़ें

अगले हफ्ते आ रहे हैं 7 नए आईपीओ
HighLights
अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ बाजार में आ रहे हैं
इनमें 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं
कई आईपीओ का जीएमपी दे रहा प्रॉफिट का संकेत
नई दिल्ली। अगले हफ्ते शेयर बाजार में 7 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 एसएमई और 3 मेनबोर्ड के आईपीओ शामिल होंगे। जो कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी, उनमें एमियाक टेक्नोलॉजीज, विविड इलेक्ट्रोमेक, पावरिका, अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), साई पैरेंटरल, हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और टिपको इंजीनियरिंग इंडिया शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें कि किसका GMP कितना है।
Tipco Engineering India IPO
टिपको इंजीनियरिंग का आईपीओ सोमवार 23 मार्च को खुलेगा और 25 मार्च को बंद होगा। एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 84-89 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 0 है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
Highness Microelectronics IPO
हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 114-120 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 13 रुपये चल रहा है।
Sai Parenteral's IPO
साई पैरेंटरल का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 372-392 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 38 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 0 है।
खबरें और भी
Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO
साई पैरेंटरल का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 201-212 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 70 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 6 रुपये है।
Powerica IPO
Powerica का आईपीओ मंगलवार 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। मेनबोर्ड कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 375-395 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 37 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी 6 रुपये है।
Vivid Electromech IPO
इस कंपनी का आईपीओ बुधवार 25 मार्च को खुलेगा और 30 मार्च को बंद होगा। एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 528-555 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 240 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी है।
Emiac Technologies IPO
एमिएक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार 27 मार्च को खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा। इस एसएमई कैटेगरी के आईपीओ में प्राइस बैंड और लॉट साइज का फिलहाल एलान नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें - 52-wk हाई से औंधे मुंह गिरे लार्ज कैप के 10 'बादशाह', टाटा ग्रुप का ये शेयर सबसे ज्यादा टूटा! क्या अब है मौका?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)