सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, ₹90 तक GMP; कब किस कंपनी का खुलेगा इश्यू?

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:34 AM (GMT+05:30)

    अगले कारोबारी हफ्ते में कुल 6 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें दो मेनबोर्ड और चार एसएमई आईपीओ शामिल हैं। इनमें आर्डी इंडस्ट्रीज, टेक्नोक्राफ्ट वेंचर् ...और पढ़ें

    खुलने वाले हैं 6 IPO (AI फोटो)

    खुलने वाले हैं 6 IPO (AI फोटो)

    HighLights

    1. अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ बाजार में आ रहे हैं

    2. इनमें दो मेनबोर्ड और चार एसएमई आईपीओ शामिल हैं

    3. अनाविल वायर का जीएमपी सबसे अधिक 90 रुपये है

    नई दिल्ली। अगले कारोबारी हफ्ते में कुल 6 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से दो मेनबोर्ड और बाकी 4 एसएमई के होंगे। इनमें मेनबोर्ड के आईपीओ में आर्डी इंडस्ट्रीज और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स शामिल हैं। वहीं एसएमई आईपीओ में ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट इंडिया, LAPL ऑटोमोटिव, एजियस टेक्नोलॉजीज और अनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक है।

    अनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग

    ये आईपीओ 3 अगस्त से खुलकर 5 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 257-270 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 400 शेयरों की है। यानी के कम से कम 400 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
    वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 90 रुपये चल रहा है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    एजियस टेक्नोलॉजीज

    ये आईपीओ 4 अगस्त से खुलकर 6 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 100-105 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 चल रहा है।

    आर्डी इंडस्ट्रीज

    आर्डी इंडस्ट्रीज आईपीओ 5 अगस्त से खुलकर 7 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 50-53 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 281 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 7 रुपये चल रहा है।

    LAPL ऑटोमोटिव

    LAPL ऑटोमोटिव आईपीओ 6 अगस्त से खुलकर 10 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 88-94 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 22 रुपये चल रहा है।

    खबरें और भी

    ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट

    ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट आईपीओ 7 अगस्त से खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी घोषित नहीं किए गए हैं। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

    टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स

    टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ 7 अगस्त से खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी घोषित नहीं किए गए हैं। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

    ये भी पढ़ें - अदाणी पोर्ट्स ने Q1 FY27 में कमाया ₹3650 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू रहा ₹10821 करोड़; फिर भी शेयर में गिरावट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)