सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर फैसिलिटी की होगी शुरुआत, दिग्गज कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट; बदल जाएगी तस्वीर

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:54 PM (IST)

    वाराणसी और पटना में जल्द ही शिप रिपेयरिंग फैसिलिटी शुरू होगी, जिसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने लार्सन एंड टुब्रो की सहायक कंपनी एलएंडट ...और पढ़ें

    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयरिंग सुविधा शुरू होगी

    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयरिंग सुविधा शुरू होगी

    HighLights

    1. वाराणसी और पटना में शिप रिपेयरिंग सुविधा शुरू होगी।

    2. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने L&T को कॉन्ट्रैक्ट दिया।

    3. गंगा नदी पर जहाजों की आवाजाही में तेजी आएगी।

    नई दिल्ली। वाराणसी और पटना में जल्द ही शिप रिपेयरिंग फैसिलिटी की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। दरअसल, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India) ने इसके लिए लार्सन एंड टुब्रो का चुनाव कर लिया है। L&T की सहायक कंपनी एलएंडटी जियो स्ट्रक्चर को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयरिंग फैसिलिटी शुरू होते ही गंगा नदी पर जहाजों की आवाजाही बढ़ेगी। अभी गंगा नदी पर जहाजों का चलना बहुत सीमित है। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद अब इसमें तेजी आने की संभावना है। इससे यूपी के जलमार्ग की तस्वीर बदल सकती है।

    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर फैसिलिटी की होगी शुरुआत

    इस कॉन्ट्रैक्ट के मिलने के बाद L&T की सहायक कंपनी एलएंडटी जियो स्ट्रक्चर अब जल्द ही शिप रिपेयरिंग फैसिलिटी का सेटअप लगाने का काम शुरू करेगी।

    कंपनी ने बताया कि IWAI से उसे पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर फैसिलिटी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के लिए दो अलग-अलग ऑर्डर भी हासिल किए हैं। ये अत्याधुनिक SRF, उन्नत Ship Lift और Transfer Systems से लैस होंगे, जिसमें 800-टन का Boat Hoist भी शामिल है, ताकि अंतर्देशीय जलयानों की मरम्मत और रखरखाव में सहायता मिल सके।

    ये प्रोजेक्ट National Waterway-1 (गंगा नदी) के साथ-साथ अंतर्देशीय जल परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को काफी मजबूत करेंगे।

    कंपनी के शेयरों का क्या है हाल?

    BSE पर आज लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 4033.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस साल अब तक इसके शेयर -2.50% तक गिर चुके हैं। वहीं, अगर बात करें पिछले एक साल की तो लार्सन एंड टुब्रो के शेयर ने 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत की अरब सागर में सिक्का जमाने की तैयारी, तेल और गैस का उत्पादन बढ़ाने का काम शुरू; ONGC ने BP से मिलाया हाथ

    Source- BSE Filing

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)