सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेदांता वाले अनिल अग्रवाल का जिंक मार्केट में जलवा! बंपर उत्पादन से इस कंपनी का बाजार पर एकछत्र राज

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

    अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह की हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में खनन और परिष्कृत धातु उत्पादन में वृद्धि दर्ज की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खनन धातु उत्पादन 2% बढ़कर 3.15 लाख टन हुआ।

    2. परिष्कृत धातु उत्पादन 5% बढ़कर 2.82 लाख टन पहुंचा।

    3. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ₹829 के लक्ष्य के साथ 'बाय' कॉल दी।

    नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का खनन एवं परिष्कृत धातु का उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बढ़ा जबकि चांदी के उत्पादन में मामूली गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) में खनन धातु उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर 3,15,000 टन हो गया, जबकि परिष्कृत धातु उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 2,82,000 टन रहा।

    खनन धातु उत्पादन से तात्पर्य पृथ्वी से कच्चे अयस्क को निकालकर ऐसा संकेंद्रित पदार्थ तैयार करना है, जिसमें कुछ अशुद्धियां होती हैं। इसके बाद परिष्कृत धातु उत्पादन की प्रक्रिया में शुद्धिकरण कर धातु की शुद्धता 99 प्रतिशत से अधिक तक बढ़ाई जाती है, ताकि इसे औद्योगिक उपयोग के लिए तैयार किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- ₹47000 करोड़ लेकर अमेरिका क्यों पहुंचे वेदांता वाले अनिल अग्रवाल? भारत को दी चेतावनी, बोले- 'अब भी नहीं जागे तो...'

    कंपनी ने बयान में कहा कि चौथी तिमाही में चांदी का उत्पादन 0.2 प्रतिशत घटकर 176 टन रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 177 टन था। इसके अलावा, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का पवन ऊर्जा उत्पादन 11 प्रतिशत घटकर 5.6 करोड़ यूनिट रह गया, जो एक साल पहले 6.3 करोड़ यूनिट था। हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक कंपनी है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच चांदी उत्पादकों में शामिल है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है। भारत के प्राथमिक जस्ता बाजार में इसकी करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    हिंदुस्तान जिंक शेयर प्राइस

    हिंदुस्तान जिंक का शेयर अभी 516.45 रुपये पर है। इसके शेयर में अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच इस शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक महीने के अंदर 13.30% तक टूट चुका है। 5 साल में इस शेयर ने 84.28% का रिटर्न दिया है। हिंदुस्तान जिंक के शेयर दो महीनों में अपने उच्चतम स्तर से 30% गिर गए हैं। 

    खबरें और भी

    यह कंपनी कम से कम 99.9% शुद्धता वाली परिष्कृत चांदी का उत्पादन करती है, जिसे मुख्य रूप से राजस्थान की सिंदेसर खुर्द खदान से निकाला जाता है। चांदी की कीमतों में तेजी से निवेशकों का विश्वास बढ़ता है और कीमतों में गिरावट आमतौर पर शेयर की कीमत में गिरावट का कारण बनती है। 

    ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने 24 महीनों में 829 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) पर बाय कॉल शुरू की है। यह मौजूदा बाजार मूल्य से 61% की बढ़ोतरी है।

    भाषा इनपुट के साथ

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)