सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेदांता डीमर्जर को तीन महीने पूरे, कितना पहुंचा Vedanta Aluminium से लेकर पावर का भाव; लिस्ट में सबसे ऊपर ये स्टॉक

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता के डीमर्जर को तीन महीने पूरे हो गए हैं, जिसके तहत कंपनी पांच हिस्सों में बंट गई थी। डीमर्जर के बाद ...और पढ़ें

    वेदांता डीमर्जर को आधिकारिक तौर पर तीन महीने पूरे।

    वेदांता डीमर्जर को आधिकारिक तौर पर तीन महीने पूरे।

    HighLights

    1. वेदांता डीमर्जर को आधिकारिक तौर पर तीन महीने पूरे।

    2. पांचों कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद प्रदर्शन।

    3. वेदांता एल्युमीनियम का शेयर ₹462 पर सबसे ऊपर।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता का हाल ही में डीमर्जर प्लान लागू हुआ था। यह डीमर्जर प्लान 1 मई 2026 से लागू हुआ था। इसके तहत वेदांता लिमिटेड कुल 5 हिस्सों में बंट गई थी। एक तो वेदांता खुद और बाकी 4 कंपनियां उससे अलग हुईं थी। चारों कंपनियों शेयर बाजार में लिस्ट भी हुई।

    वेदांता का डीमर्जर आधिकारिक तौर पर 1 मई, 2026 को लागू हुआ और 30 अप्रैल, 2026 को इसके लिए 'एक्स-डेट' तय की गई थी। ऐसे में इसे 3 महीने हो गए।

    इस डीमर्जर के तहत बनी वेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium), वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil & Gas), वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel) और वेदांता पावर (Vedanta Power)। लिस्ट होते ही इनके शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अब इन कंपनियों के शेयरों का क्या हाल है? आइए जानते हैं।

    Vedanta Demerger के 3 महीने बाद कितना है 5 कंपनियों का भाव

    Vedanta Demerger के तहत अलग हुईं चार नई अलग हुई कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून, 2026 को हुई। इनके शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुए। सबसे बड़ी लिस्टिंग वेदांता एल्युमीनियम की थी। वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड की लिस्टिंग NSE पर ₹522 और BSE पर ₹527 पर हुई थी। वेदांता पावर लिमिटेड की लिस्टिंग ₹41.80 प्रति शेयर हुई थी। वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड की लिस्टिंग ₹38 प्रति शेयर पर हुई थी। वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड की लिस्टिंग NSE पर ₹20 प्रति शेयर हुई थी।

    वहीं पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड का शेयर कॉर्पोरेट एक्शन के बाद ₹311.20 की एडजस्टेड कीमत पर ट्रेड हुआ था। डीमर्जर प्लान लागू हुए 3 महीने हो गए। अब जानते हैं कि इस समय किस कंपनी शेयर कितने पर ट्रेड कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    1. Vedanta Limited: वेदांता डीमर्जर के तीन बाद पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर 267 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
    2. Vedanta Aluminium Metal Ltd: 3 महीने बाद वेदांता एल्युमीनियम का शेयर 462 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
    3. Vedanta Oil & Gas: वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर आज 34.6 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
    4. Vedanta Power: डीमर्जर प्लान के तीन महीने बाद वेदांता पावर का शेयर 34.2 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
    5. Vedanta Iron and Steel: वेदांता डीमर्जर के तीन बाद इस समय वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर 31.3 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

    डीमर्जर के बाद सबसे ज्यादा वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों की कीमत है। इसका शेयर 450 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Infra के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेंगे 157 करोड़ रुपये; ट्रिब्यूनल ने हक में सुनाया फैसला