सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta Demerger से बनी वेदांता एल्युमीनियम का धमाकेदार प्रदर्शन, अनिल अग्रवाल की कंपनी का मुनाफा 205% उछला

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:10 AM (IST)

    वेदांता एल्युमीनियम ने स्वतंत्र इकाई के रूप में अपनी पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया, शुद्ध लाभ में 205% की भारी वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने रिकॉर्ड ...और पढ़ें

    वेदांता एल्युमीनियम शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 205% की वृद्धि।

    वेदांता एल्युमीनियम शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 205% की वृद्धि।

    HighLights

    1. शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 205% की वृद्धि।

    2. राजस्व ₹21,105 करोड़, EBITDA ₹10,499 करोड़ रहा।

    3. रिकॉर्ड 632 KT एल्युमीनियम उत्पादन, क्रेडिट रेटिंग AA+।

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (Vedanta Aluminium) ने एक स्वतंत्र इकाई के रूप में अपने पहले तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। वेदांता डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद लिस्ट हुई वेदांता एल्युमीनियम के लिस्टिंग के बाद यह पहले तिमाही नतीजे हैं। एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर इसने शानदार शुरुआती प्रदर्शन किया है।

    भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में अपने शुद्ध लाभ (Profit After Tax) में सालाना आधार पर 205% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है।

    कैसे रहे अनिल अग्रवाल की Vedanta Aluminium Metal Limited के तिमाही नतीजे

    वेदांता एल्युमीनियम की पहली तिमाही शानदार फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, रिकॉर्ड प्रोडक्शन, लागत में कॉम्पिटिटिवनेस और स्ट्रैटेजिक इंटीग्रेशन पहलों में बड़ी प्रगति वाली रही। वॉल्यूम और रियलाइजेशन में बढ़ोतरी के कारण रेवेन्यू अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹21,105 करोड़ पर पहुंच गया, जो QoQ (तिमाही-दर-तिमाही) 13% और YoY (साल-दर-साल) 45% ज्यादा है। कंपनी का EBITDA रिकॉर्ड ₹10,499 करोड़ हो गया, जिसमें QoQ 24% और YoY 134% की बढ़ोतरी हुई, जबकि EBITDA मार्जिन अब तक के सबसे अच्छे स्तर 50% पर पहुंच गया।

    • शुद्ध लाभ (PAT): ₹6,597 करोड़ (सालाना आधार पर 205% की वृद्धि)
    • कुल राजस्व (Revenue): ₹21,105 करोड़ (सालाना आधार पर 45% की वृद्धि)
    • EBITDA: ₹10,499 करोड़ (सालाना आधार पर 134% की वृद्धि)
    • डिविडेंड: बोर्ड ने ₹8 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

    कंपनी का शुद्ध मुनाफा प्रॉफिट ₹6,597 करोड़ रहा, जिसमें QoQ 33% और YoY 205% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने डीलीवरेजिंग के ज़रिए अपनी बैलेंस शीट को और मज़बूत किया, जिससे नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात Q4FY26 के 1.3x से सुधरकर 0.9x हो गया। लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, वेदांता एल्युमीनियम को CRISIL और ICRA दोनों से AA+ (स्टेबल) क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड भी मिला।

    Vedanta Aluminium ने उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

    वेदांता एल्युमीनियम ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 632 KT (किलो टन) एल्युमीनियम उत्पादन किया है। वहीं, वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स (VAP) का उत्पादन भी 389 KT के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एलुमिना उत्पादन में भी सालाना आधार पर 41% की वृद्धि देखी गई है।

    खबरें और भी

    कर्ज में कमी और रेटिंग में सुधार

    वेदांता एल्युमीनियम कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करते हुए कर्ज कम करने (Deleveraging) पर ध्यान दिया है। कंपनी का 'नेट डेट टू एबिटा' (Net Debt to EBITDA) अनुपात सुधरकर 0.9x हो गया है, जो पिछली तिमाही में 1.3x था। बेहतर प्रदर्शन के चलते CRISIL और ICRA दोनों ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर AA+ (Stable) कर दिया है।

    वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजेश कुमार ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा, "एक स्वतंत्र इकाई के रूप में हमने अपने नए अध्याय की शुरुआत शानदार परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ की है। हमारा ध्यान संसाधन सुरक्षा और लागत दक्षता पर है, जिससे हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहेंगे।"

    यह भी पढ़ें- JP Associates खरीदने वाले अदाणी ग्रुप ने जुटाए 43500 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड्स ने QIP के जरिए किया भारी निवेश

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)