JP Associates खरीदने वाले अदाणी ग्रुप ने जुटाए 43500 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड्स ने QIP के जरिए किया भारी निवेश
अदाणी ग्रुप ने पिछले 8 महीनों में ₹43,500 करोड़ का फंड जुटाया है, जिसमें दो QIPs के जरिए घरेलू म्यूचुअल फंड्स और संस्थागत निवेशकों ने भारी निवेश किया। ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप ने 8 महीने में ₹43,500 करोड़ का फंड जुटाया।
HighLights
अदाणी ग्रुप ने 8 महीने में ₹43,500 करोड़ का फंड जुटाया।
घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने QIPs में भारी निवेश किया।
अदाणी कंपनियों में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ हुई।
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप ने पिछले 8 महीने में 43500 करोड़ रुपये का फंड जुटाया। अदाणी ग्रुप ने हाल ही में दो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIPs) के जरिए फंड रेज किया था। इसमे घरेलू म्यूचुअल फंड और दूसरे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने भाग लिया था। अदाणी ग्रुप दिवालिया हुई जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) को खरीदने की बोली जीती थी।
घरेलू म्यूचुअल फंड और दूसरे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के QIPs में भाग लेकर हिस्सेदारी खरीदी, जिससे अदाणी ग्रुप के कई शेयरों की मांग बढ़ी। आइए जानते हैं कि अदाणी ग्रुप ने किस तरह और कब पिछले 8 महीने में 43500 करोड़ रुपये का फंड जुटाया।
अदाणी ग्रुप ने 8 महीनों में जुटाए 43500 करोड़ रुपये
पिछले 8 महीने में अदाणी ग्रुप ने 43500 करोड़ रुपये जुटाए। इस फंड रेजिंग में अदाणी की फ्लैगशिप लिमिटेड का ₹25,000 करोड़ का राइट्स इश्यू शामिल है। यह दिसंबर 2025 में पूरा हुआ था।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने जुलाई 2026 में अपने ₹15,000 करोड़ के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के लिए अलॉटमेंट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। AEL इस पैसे का इस्तेमाल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस पोर्टफोलियो में करेगी, जिसमें एयरपोर्ट, सड़कें, डेटा सेंटर और नए-एनर्जी वेंचर शामिल हैं। फंड का एक हिस्सा कर्ज़ कम करने में इस्तेमाल किया जाएगा।
खबरें और भी
इस महीने की शुरुआत में और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) का ₹3,500 करोड़ का QIP, जो इस हफ्ते बंद हुआ।
अदाणी की कंपनियों में बढ़ी म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी
अदाणी ग्रुप की पांच सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों AEL, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, AESL, अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी में म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स की मार्केट वैल्यू बढ़कर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।
इसमें घरेलू फंड्स ने अपना निवेश बढ़ाया है, जबकि ग्रुप के सबसे बड़े विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स में से एक, GQG पार्टनर्स ने जून तिमाही में कुछ अदाणी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की थी। उदाहरण के लिए, SBI म्यूचुअल फंड ने जून में ब्लॉक डील्स के जरिए GQG से AEL और AESL में लगभग 5,750 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।